फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad
  • Sunanda Sharma Live Concert | Faridabad College Event Performance Video

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शामफरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी और बॉलीवुड गायिका सुनंदा शर्मा पहुंची फरीदाबाद। - Dainik Bhaskarपंजाबी और बॉलीवुड गायिका सुनंदा शर्मा पहुंची फरीदाबाद।

फरीदाबाद शहर के एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी और बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं में जोश भर दिया। सुनंदा शर्मा के मंच पर पहुंचते ही कॉलेज परिसर तालियों और सीटियों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अन्य लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे।

गायिका ने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कई गीतों पर विद्यार्थी उनके साथ गाते और झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सुनंदा शर्मा ने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन से उनके वीडियो बनाए और प्रस्तुति के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। सुनंदा शर्मा ने भी मंच से विद्यार्थियों के उत्साह का जवाब देते हुए उनसे बातचीत की और संगीत के साथ कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया।

सुनंदा शर्मा ने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।सुनंदा शर्मा ने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगीत का सफर

सुनंदा शर्मा का संगीत सफर सोशल मीडिया से शुरू हुआ। उन्होंने पंजाबी गीत ‘सुच्चा सूरमा’ गाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। यह गीत लोगों को काफी पसंद आया और इसके बाद उन्हें पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में काम करने के मौके मिलने लगे। इसके बाद ‘बिल्ली अख’ और ‘पटाके’ जैसे गीतों ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

सुनंदा शर्मा ने पंजाबी संगीत के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई।सुनंदा शर्मा ने पंजाबी संगीत के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

पंजाबी संगीत से बॉलीवुड तक बनाई पहचान

सुनंदा शर्मा ने पंजाबी संगीत के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बादशाह के साथ फिल्म ‘नवाबजादे’ के लिए ‘तेरे नाल नचना’ गीत गाया। इसके बाद ‘लुका छुपी’ फिल्म का ‘पोस्टर लगवा दो’ और ‘जय मम्मी दी’ का ‘मम्मी नू पसंद’ जैसे गीत भी उनके खाते में आए। ‘बारिश की जाए’ गीत में भी उनकी आवाज सुनने को मिली।

अभिनय में भी आजमाया हाथ

सुनंदा शर्मा ने गायकी के साथ अभिनय में भी कदम रखा। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ से अभिनय की शुरुआत की। वर्ष 2024 में उन्होंने कान फिल्म महोत्सव में भी भारत और पंजाबी संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • फरीदाबाद में संदिग्ध पनीर की बड़ी खेप पकड़ी: जांच के लिए सैंपल भेजे, दिल्ली में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे

    जांच के लिए सैंपल भेजे, दिल्ली में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे|बल्लभगढ़,Ballabgarh - Dainik Bhaskar0:29Play videoPlay videoबल्लभगढ़

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में मकान पर पुलिस की रेड, देह-व्यापार का भंडाफोड़: 4 महिलाएं और 2 युवक पकड़े; पड़ोसी बोले- कई साल से चल रहा था धंधा

    4 महिलाएं और 2 युवक पकड़े; पड़ोसी बोले- कई साल से चल रहा था धंधा|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoफरीदाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शादी से 2 महीने पहले म्यूजिशियन फंदे पर मिला: हाथों की नस कटी मिलीं, फरीदाबाद में घर से दवाई लाने की बोलकर निकला था

    हाथों की नस कटी मिलीं, फरीदाबाद में घर से दवाई लाने की बोलकर निकला था|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoफरीदाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लाल किला ब्लास्ट NIA की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान: 13 आरोपियों के नाम, 9 सितंबर को होगी सुनवाई, फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे

    0:39Play videoPlay videoफरीदाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi BHU Hospital Clash | Security Guard Assaulted CCTV Footage BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर…

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan | Real Monster सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे,…

You Missed

Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Three Nuggets Players With Something to Prove in Clippers Game

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
Three Nuggets Players With Something to Prove in Clippers Game

परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी