गोंडा में विशालकाय अजगर ने बकरी को बनाया शिकार:50 किलो के अजगर का रेस्क्यू ,घास चरते समय बनाया शिकार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda News: Huge Python Rescued After Hunting Goat | Viral Video Update

गोंडा में विशालकाय अजगर ने बकरी को बनाया शिकार:50 किलो के अजगर का रेस्क्यू ,घास चरते समय बनाया शिकारगोंडा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा जिले में एक विशालकाय अजगर ने घास चर रही एक बकरी को अपना शिकार बना लिया है जहां इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसमें अजगर बकरी को जकड़े हुए दिख रहा है। वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे मेहनौन गांव के निकट कर्बला के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव की कुछ महिलाएं गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर कर्बला के पास उगी झाड़ियों में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान झाड़ी में चर रही एक बकरी को 6 फीट लंबे और 50 किलो वजनी अजगर ने कसकर दबोच लिया और उसे अपना निवाला बनाने की कोशिश करने लगा।

चरवाहों ने जब अजगर को बकरी को घसीटते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और अजगर के मुंह से बकरी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद भी अजगर ने बकरी को नहीं छोड़ा और तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रक्षक विकास शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग के वाचर विकास वर्मा और मनोज वर्मा को मौके पर भेजा गया। वाचरों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया और उसे एक बोरे में भरकर परास खाल के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया। उन्होंने पुष्टि की कि अजगर के लपेटे में आने से ही बकरी की मौत हुई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अयोध्या में बारिश से गिरा मकान:बच्ची ने लगाई मदद की गुहार, एसडीएम ने लेखपाल को भेजा

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Girl Viral Video Plea For Help | SDM Sends Lekhpal To House अयोध्या में बारिश से गिरा मकान:बच्ची ने लगाई मदद की गुहार,…

    पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

    Hindi News Entertainment Bollywood Sushant Singh Rajput Postmortem Controversy | Sister Shweta Video Statement पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे,…

    You Missed

    Russia loses 2,090 soldiers over past day

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    Russia loses 2,090 soldiers over past day

    अयोध्या में बारिश से गिरा मकान:बच्ची ने लगाई मदद की गुहार, एसडीएम ने लेखपाल को भेजा

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    अयोध्या में बारिश से गिरा मकान:बच्ची ने लगाई मदद की गुहार, एसडीएम ने लेखपाल को भेजा

    PS5 emulator successfully runs six titles at a playable 60 FPS — PS5 emulation continues to gather momentum as developers improve shader translation and Vulkan support

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    PS5 emulator successfully runs six titles at a playable 60 FPS — PS5 emulation continues to gather momentum as developers improve shader translation and Vulkan support

    पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

    Raye Spills on Michael B. Jordan Dating Rumors at 2026 MTV VMAs! (Exclusive)

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    Raye Spills on Michael B. Jordan Dating Rumors at 2026 MTV VMAs! (Exclusive)

    लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा, इनका गाना सुन रोए जवाहरलाल नेहरू, जानिए कहानी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा, इनका गाना सुन रोए जवाहरलाल नेहरू, जानिए कहानी