गोंडा में कजरी तीज मेले की तैयारियां शुरू:सरयू घाट पर बन रही सीढ़ियां, एप्रोच मार्ग की हो रही मरम्मत; 12 लाख कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Kajari Teej Mela | Saryu Ghat Preparations & Kanwariya Updates

गोंडा में कजरी तीज मेले की तैयारियां शुरू:सरयू घाट पर बन रही सीढ़ियां, एप्रोच मार्ग की हो रही मरम्मत; 12 लाख कांवड़ियों की भीड़ जुटेगीगोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा जिले में 12, 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के सबसे बड़े कजरी तीज त्यौहार की तैयारियां आज मंगलवार दोपहर 3.30 बजे से शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग और करनैलगंज नगर पालिका प्रशासन मिलकर ये तैयारियां कर रहे हैं। इस बार 10 लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। सरयू घाट करनैलगंज पर कांवड़ियों के लिए सीढ़ियां बनाई जा रही हैं।

मिट्टी की बोरियां भरकर लगाई जा रही हैं, ताकि घाट मजबूत रहे। श्रद्धालुओं को सरयू नदी तट तक जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रास्ता भी तैयार किया जा रहा है। एप्रोच मार्ग की भी मरम्मत की जा रही है। कांवड़िए करनैलगंज स्थित सरयू नदी से जल लेकर 35 से 65 किलोमीटर नंगे पांव चलकर बाबा पृथ्वीनाथ, बाबा दुखहरण नाथ और अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं।

सुरक्षा के लिए बल्लियां लगाई जा रही

जेसीबी से रास्तों की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराई जा रही है। सरयू नदी के तट पर आने वाली सभी परेशानियों को दूर किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए बल्लियां लगाई जा रही हैं और लाइटें भी लगनी शुरू हो गई हैं। पिछले साल 10 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने यहां से जल भरकर जिले के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया था।

इस बार अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। सरयू नदी और घाघरा नदी में पड़ी जलकुंभी व अन्य गंदगी को भी हटाया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को जल भरने में कोई दिक्कत न हो।

घाघरा का जलस्तर बढ़ा हुआ है

इसके साथ ही, एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम तरबगंज कुमार सत्यम जीत ने बताया कि सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 12 सितंबर से यहां कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। इस बार हम लोगों द्वारा घाट पर अलग-अलग एंगल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

घाघरा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में सरयू में भी पानी आया है चेतावनी बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लाइट अतिरिक्त लगाने के निर्देश दिए गए क्योंकि काफी संख्या में रात्रि में भी कांवरिया जल भरते हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए:बोले- अंडरकवर स्पाई पाकिस्तान जाता है और तबाही मचा देता है, ये कोई कहानी हुई

    Hindi News Entertainment Bollywood Tigmanshu Dhulia Statement On Hindi Cinema | Storytelling Controversy Delhi तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए:बोले- अंडरकवर स्पाई पाकिस्तान जाता है और तबाही…

    रुदौली में कृषि मंत्री ने 170परिवारों को बांटी राहत किट:पस्ता माफी गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयार

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Flood Relief | Surya Pratap Shahi Distributes Kits In Rudauli रुदौली में कृषि मंत्री ने 170परिवारों को बांटी राहत किट:पस्ता माफी गांव में…

    You Missed

    Se acerca el fin del TPS y estos salvadoreños abandonan, con dolor, el “sueño americano”: “Me siento derrotada” | CNN

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 1 views
    Se acerca el fin del TPS y estos salvadoreños abandonan, con dolor, el “sueño americano”: “Me siento derrotada” | CNN

    गोंडा में कजरी तीज मेले की तैयारियां शुरू:सरयू घाट पर बन रही सीढ़ियां, एप्रोच मार्ग की हो रही मरम्मत; 12 लाख कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    गोंडा में कजरी तीज मेले की तैयारियां शुरू:सरयू घाट पर बन रही सीढ़ियां, एप्रोच मार्ग की हो रही मरम्मत; 12 लाख कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी

    The GOP was confident about keeping its Senate majority. Now the fight for control is wide open

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    The GOP was confident about keeping its Senate majority. Now the fight for control is wide open

    तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए:बोले- अंडरकवर स्पाई पाकिस्तान जाता है और तबाही मचा देता है, ये कोई कहानी हुई

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए:बोले- अंडरकवर स्पाई पाकिस्तान जाता है और तबाही मचा देता है, ये कोई कहानी हुई

    Popular TV host, media star faces hanging after conviction in major synthetic drug trafficking case