मुंबई का आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी थिएटर बंद:हनुमान अंश की स्क्रीनिंग से पहले केबल जलने से हंगामा, मैनेजमेंट पर FIR; कभी करीना प्रोजेक्टर रूम में बंद रहीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mumbai Gaity Galaxy Theatre Closed | Hanuman Ansh Screening Controversy

मुंबई का आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी थिएटर बंद:हनुमान अंश की स्क्रीनिंग से पहले केबल जलने से हंगामा, मैनेजमेंट पर FIR; कभी करीना प्रोजेक्टर रूम में बंद रहीं3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के बांद्रा स्थित आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी थिएटर को पुलिस ने सोमवार को बंद करा दिया। थिएटर में हनुमान अंश लगी थी, लेकिन शो के पहले ही केबल वायर जलने से दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी थिएटर में लगे मिर्जापुर के पोस्टर भी फाड़े गए। पुलिस के पहुंचने के बाद दस्तावेजों की जांच में लाइसेंस से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई।

1972 में फिल्म सीता और गीता से शुरू हुए इस थिएटर की फिल्म लवर्स, फिल्म स्टार्स और बड़ी फिल्मों से कई यादें जुड़ी हैं। यहां कभी जंजीर के 5 रुपए के टिकट 100 में बिके, तो कभी शाहरुख, दीपिका जैसे स्टार्स फैंस का रिएक्शन देखने पहुंचे। कभी करीना को भीड़ से बचाने के लिए इसके प्रोजेक्टर रूम में भी बंद किया गया था।

हनुमान अंश देखने पहुंचे फैंस ने किया हंगामा, तो हुई कार्रवाई

सोमवार को हनुमान अंश दिखाई जा रही थी। कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता ये फिल्म देखने पहुंचे थे, लेकिन केबल जलने से शो शुरू नहीं हो सका। वहां पहुंचे लोगों ने फिल्म शुरू न होने पर विरोध में जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद स्टाफ से बहस बढ़ने के बाद उन्होंने कथित तौर पर मिर्जापुर: द मूवी के पोस्टर फाड़ दिए।

पठान रिलीज के समय गैटी गैलेक्सी पहुंचे शाहरुख की तस्वीर।पठान रिलीज के समय गैटी गैलेक्सी पहुंचे शाहरुख की तस्वीर।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि थिएटर का लाइसेंस 2021-22 में ही खत्म हो चुका है। तब से लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया गया है। इसके बाद नियमों का पालन नहीं होने के कारण थिएटर मैनेजमेंट को परिसर बंद करने और शो रोकने का निर्देश दिया गया। बांद्रा पुलिस ने थिएटर के मालिक, मैनेजर और सिनेमा चलाने वाली कंपनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया है।

थिएटर के बाहर 12 नोटिस चिपकाए गए

थिएटर की दीवारों के बाहर 12 नोटिस चिपकाए गए हैं। इनमें शो बंद होने की जानकारी दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मिड-डे से कहा, “थिएटर के पास वैध लाइसेंस नहीं था। इसलिए हमने मैनेजमेंट को इसे तुरंत बंद करने का आदेश दिया।”

एक अन्य अधिकारी ने बताया, “हर थिएटर को चलाने के लिए एंटरटेनमेंट लाइसेंस जरूरी है। यह लाइसेंस फोर्ट में क्रॉफर्ड मार्केट के पास स्थित मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर से जारी होता है। गैटी-गैलेक्सी का लाइसेंस 2021-22 से रिन्यू नहीं हुआ था।”

थिएटर मालिक मनोज देसाई बोले- लाइसेंस से जुड़ी खबरें फर्जी

थिएटर के मालिक और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में लाइसेंस रिन्यू न करवाने के दावों का खंडन किया है। उन्होंने टेक्निकल सुधार के चलते थिएटर बंद होने की बात कही है। उनके अनुसार, थिएटर के अंदर कुछ केबल जल गई थीं। इन्हें बदलने के लिए दक्षिण मुंबई के लोहार चॉल से नई केबल मंगाई गई है। मैनेजमेंट का कहना है कि समस्या ठीक होते ही शोज दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे।

1972 में शुरू हुआ था गैटी-गैलेक्सी

मुंबई के सबसे पहचान वाले सिनेमाघरों में शामिल गैटी-गैलेक्सी की शुरुआत 1972 में हुई थी। शुरुआत में यहां तीन स्क्रीन थीं, गैटी, गैलेक्सी और जेमिनी। बाद में चार और स्क्रीन,ग्लैमर, जेम, गॉसिप और ग्रेस जोड़ी गईं।

इन सातों स्क्रीन को मिलाकर यह कॉम्प्लेक्स G7 के नाम से मशहूर हुआ। मुंबई के सिंगल स्क्रीन और मास ऑडियंस वाले सिनेमाघरों में गैटी-गैलेक्सी की खास पहचान रही है।

7 स्क्रीन से रोज 17-18 लाख रुपए तक के नुकसान का अनुमान

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने थिएटर के संभावित नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि गैटी-गैलेक्सी में करीब 7 स्क्रीन हैं। एक स्क्रीन से एक शो में औसतन 1 से 1.5 लाख रुपए की कमाई हो सकती है। इसमें थिएटर का हिस्सा करीब 50 हजार रुपए होता है।

वानखेड़े के मुताबिक, एक दिन में हर स्क्रीन पर करीब 2.5 लाख रुपए का नुकसान हो सकता है। 7 स्क्रीन के हिसाब से यह नुकसान रोज करीब 17 से 18 लाख रुपए तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर थिएटर 7 दिन बंद रहता है, तो नुकसान 1 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकता है। उनके मुताबिक, यह बंदी हफ्ते के ऐसे समय में हुई है, जब टॉक्सिक और मिर्जापुर: द मूवी जैसी मास-ओरिएंटेड फिल्में चल रही हैं।

गिरीश वानखेड़े ने कहा कि गैटी ऐसे थिएटरों में शामिल है, जहां ओवर-द-टॉप पॉटबॉयलर और मास फिल्मों को अच्छी भीड़ मिलती है। इसलिए थिएटर मालिक एक अहम कारोबारी दौर का नुकसान उठा रहे हैं।

पहली फिल्म थी ‘सीता और गीता’

गैटी-गैलेक्सी में पहली फिल्म रमेश सिप्पी की ‘सीता और गीता’ रिलीज हुई थी। 24 नवंबर 1972 को इसकी शुरुआत हुई थी। उस दौर में सिंगल स्क्रीन थिएटर ही फिल्मों की लोकप्रियता का सबसे बड़ा पैमाना हुआ करते थे और गैटी-गैलेक्सी ने जल्द ही मुंबई में अपनी अलग पहचान बना ली।

यहां ब्लैक में बिके थे शोले के टिकट

प्रकाश मेहरा ने फ्लॉप कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म जंजीर बनाई थी। हर किसी का कहना था कि ये फिल्म फ्लॉप हो जाएगी।

आखिरकार फिल्म 11 मई 1973 को रिलीज हुई। फिल्म मुंबई में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। अमिताभ ये जानकर इस कदर नाराज हुए कि उन्हें तेज बुखार आ गया। उन्होंने एक्टिंग छोड़कर इलाहाबाद (अब प्रयागराज) लौटने का फैसला कर लिया। इसके 4 दिन बाद डायरेक्टर प्रकाश मेहरा किसी काम से निकले। उनकी कार जैसे ही मुंबई के आइकॉनिक गैटी गैलेक्सी के बाहर से निकली, तो उन्होंने देखा कि लोगों की भीड़ के बीच टिकट की मारा-मारी हो रही है। पास गए तो पता चला कि यहां उनकी फिल्म जंजीर लगी है। सारे शोज हाउसफुल हैं और लोग 5 रुपए की टिकट ब्लैक में 100 रुपए में खरीद रहे हैं। उन्होंने तुरंत अमिताभ बच्चन को कॉल कर इसकी जानकारी दी। ये सुनकर उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी।

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर को किया गया था प्रोजेक्टर रूम में बंद

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की पहली फिल्म रिफ्यूजी का प्रीमियर गैटी गैलेक्सी में रखा गया था। दोनों प्रीमियर में पहुंचे। फिल्म देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि करीना और अभिषेक को बचाने के लिए प्रोजेक्टर रूम में बंद किया गया था।

कई सेलेब्स फिल्म देखने पहुंचते हैं गैटी गैलेक्सी

शाहरुख खान- चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर की रिलीज के बाद शाहरुख खान ने यहां आकर फैंस को सरप्राइज दिया था। वो जनता का रिएक्शन देखने फिल्म की स्टारकास्ट और फराह खान के साथ पहुंचे थे।

अक्षय कुमार- 2013 में फिल्म बॉस और रामसेतु की रिलीज के दौरान थिएटर पहुंचकर दर्शकों का रिएक्शन देखा था।

दीपिका पादुकोण– पठान की रिलीज के कुछ दिन बाद वह गैटी-गैलेक्सी में हुलिया बदलकर पहुंचीं और फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखी।

कार्तिक आर्यन- भूल भुलैया 3 की रिलीज के बाद कार्तिक फैंस से मिलने गैटी गैलेक्सी पहुंचे थे, उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।

सनी देओल और अहान शेट्टी- जनवरी 2026 में बॉर्डर 2 के शो के दौरान अचानक गेयटी-गैलेक्सी पहुंचे। फैंस ने दोनों का जोरदार स्वागत किया।

शत्रुघ्न सिन्हा- 2023 में गदर 2 देखने के लिए गैटी-गैलेक्सी पहुंचे थे। G7 के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने उनके आने का जिक्र किया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Mika Singh Controversy | Daler Mehndi Insult In Dehradun Minister Row मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ…

    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan | Devi Name Reveal बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ…

    You Missed

    Sydney Sweeney Is Hibernation-Ready in Unbuttoned Cardigan & SYRN Knit Pants

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 3 views
    Sydney Sweeney Is Hibernation-Ready in Unbuttoned Cardigan & SYRN Knit Pants

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

    Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

    नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट