खाद्य विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप:बोले- रिपोर्ट से पहले व्यापारी का नाम क्यों, चैंबर ने की CM से जांच की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Chamber Of Commerce Alleges Harassment By Food Department Officials

खाद्य विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप:बोले- रिपोर्ट से पहले व्यापारी का नाम क्यों, चैंबर ने की CM से जांच की मांगगणेश पाण्डेय । गोरखपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के कुछ अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

.

चेम्बर के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

अंतिम रिपोर्ट से पहले व्यापारियों के नाम सार्वजनिक करने का आरोप

संजय सिंघानिया ने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई मामलों में सैंपल की अंतिम जांच रिपोर्ट आने से पहले ही अखबारों में सैंपलिंग की खबर प्रकाशित कराकर व्यापारियों को बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सैंपल की दोबारा जांच कराने का अधिकार है। इसके अलावा व्यापारी निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक अपना पक्ष रख सकता है।

ऐसे में अंतिम निर्णय आने से पहले किसी व्यापारी का नाम सार्वजनिक करना उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।

व्यापारी-बंधु बैठक में धमकी देने का आरोप

चेम्बर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मार्च 2026 में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई व्यापारी-बंधु बैठक में भी व्यापारियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।

उनका कहना है कि बैठक में व्यापारियों को “दो मिनट में ठीक कर देंगे” जैसी बात कही गई।

सिंघानिया ने कहा कि व्यापारियों में इस तरह की कार्रवाई को लेकर डर का माहौल है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की कार्रवाई से कारोबारियों की सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

अगस्त 2025 से शिकायत का दावा

चेम्बर अध्यक्ष के मुताबिक, संस्था की ओर से अगस्त 2025 से अधिकारियों के खिलाफ साक्ष्यों के साथ शिकायतें की जा रही हैं। उनका दावा है कि करीब 13 महीने बीतने के बाद भी इन शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायतों में भी कथित तौर पर भ्रामक और गलत आख्या लगाकर शिकायतों का निस्तारण दिखा दिया गया।

सिंघानिया के अनुसार, अधिकारियों की ओर से यह भी कहा गया कि “जहां शिकायत करनी है कर लो, हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है।”

मुख्यमंत्री से बाहर के अधिकारी से जांच की मांग

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गोरखपुर से बाहर के किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को गोरखपुर से हटाने की मांग भी की गई है।

चेम्बर ने मांग की है कि खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के मामलों में जब तक न्यायालय की ओर से अंतिम आदेश न हो जाए, तब तक जांच रिपोर्ट से पहले किसी व्यापारी का नाम मीडिया में सार्वजनिक न किया जाए।

‘उच्च स्तरीय जांच करा लीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी’

संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यापारी मुख्यमंत्री को अपना संरक्षक मानते हैं और उन्हें भरोसा है कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी।

उन्होंने कहा, “आप उच्च स्तरीय जांच करा लीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सच्चाई खुद सामने आ जाएगी कि किस तरह व्यापारियों का शोषण हो रहा है।”

चेम्बर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को उम्मीद है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और व्यापारी बिना भय के अपना कारोबार कर सकेंगे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh MBBS Admission Fraud | Tirupati Consultancy Director Accused MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक…

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihan First Photo | Diwali Celebration कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी…

You Missed

Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 5 views
‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 5 views
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 7 views
Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 5 views
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें