नगर निगम म्युनिसिपल बांड जारी करने की तैयारी तेज की:सड़क, नाली और शहरी परियोजनाओं को मिलेगा बूस्ट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Municipal Corporation Bond Launch | Urban Infrastructure Boost

नगर निगम म्युनिसिपल बांड जारी करने की तैयारी तेज की:सड़क, नाली और शहरी परियोजनाओं को मिलेगा बूस्टगणेश पाण्डेय । गोरखपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बांड जारी करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

विशेषज्ञों की टीम नगर निगम पहुंचेगी और बांड जारी करने से जुड़े सभी दस्तावेजों और प्रपत्रों की बारीकी से जांच करेगी। साथ ही नगर निगम का एस्क्रो खाता खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार बांड जारी करने से पहले सभी वित्तीय और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करना जरूरी है। इसी कारण विशेषज्ञों की टीम सभी दस्तावेजों का सत्यापन करेगी।

टीम यह भी देखेगी कि नगर निगम ने बांड जारी करने के लिए तय सभी नियमों और शर्तों का पालन किया है या नहीं। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद एस्क्रो खाते की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह एक विशेष बैंक खाता होता है, जिसमें बांड से मिलने वाली राशि और उससे जुड़े भुगतान का प्रबंधन किया जाता है।

इससे निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित होती है। यदि सभी औपचारिकताएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं, तो अगस्त के अंतिम सप्ताह तक गोरखपुर नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बांड जारी किए जा सकते हैं। विकास कार्यों में मिलेगी तेजी नगर निगम को बांड के जरिए मिलने वाली 80 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग शहर की विभिन्न आधारभूत विकास परियोजनाओं पर किया जाएगा। इस धनराशि से सड़क, नाली, जल निकासी, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य शहरी विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे नगर निगम को बड़े विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध होंगे। नगर निगम के लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को विशेषज्ञों की टीम नगर निगम आएगी। टीम की जरूरत के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेज और प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। इसके बाद बांड जारी करने की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

    You Missed

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला