युवती को कार से घसीटकर पीटने वाले नेपाल भागे:गोरखपुर की पीड़िता को मिला बॉडीगार्ड, पकड़े जा चुके 5 आरोपी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Girl Assault Case | Police Protection Increased For Victim

युवती को कार से घसीटकर पीटने वाले नेपाल भागे:गोरखपुर की पीड़िता को मिला बॉडीगार्ड, पकड़े जा चुके 5 आरोपीगोरखपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को बाइक और कार की टक्कर के बाद युवती की सरेराह पिटाई और अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी है। रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली युवती को संभावित खतरे को देखते हुए रामगढ़ताल

.

बीमार पिता के सामने युवती का बाल खींचकर आरोपियों ने पिटाई की थी। इस घटना के बाद पीड़िता के साथ ही परिजन दहशत में हैं। शाहपुर पुलिस ने घटना के बाद मुख्य आरोपी राज निषाद समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर 5-6 आरोपियों की अभी तलाश चल रही है। सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से ही 5 आरोपी नेपाल भागे हुए हैं। पुलिस को नेपाल में उनकी लोकेशन मिली है।

एक आरोपी राज निषाद गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।एक आरोपी राज निषाद गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पीड़िता की मांग के अनुसार उन्हें सुरक्षा दी गई है। किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कराई जा रही है।

वीडियो सामने के बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने बीते रविवार देर रात 12 बजे शाहपुर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया। वीडियो में दिख रहे पीआरवी के दो सिपाहियों राज मंगल सिंह, अविनाश यादव और दरोगा अभिषेक कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया। होमगार्ड हरिचरन राय पर विभागीय कार्रवाई बैठाने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इस घटना में 10 जुलाई को युवती की तहरीर पर 10 से 12 आरोपियों पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट, धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किय गया है।

घटना के बाद लड़की का परिवार घबराया हुआ है। दहशत की वजह से बेटी का बुरा हाल है।घटना के बाद लड़की का परिवार घबराया हुआ है। दहशत की वजह से बेटी का बुरा हाल है।

5 पुलिसवालों पर एक्शन और आरोप

राकेश रोशन सिंह, शाहपुर थाना प्रभारी (लाइन हाजिर): मामले की गंभीरता को देखते हुए भी नजरअंदाज किया। हल्की धाराओं में FIR की। वीडियो सामने आने के बाद केस में गंभीर धाराएं लगीं। यह लापरवाही उनको भारी पड़ी और थानेदारी गंवानी पड़ी।

चौकी इंचार्ज दुर्गेश नंदिनी (लाइन हाजिर): कौवाबाग चौकी क्षेत्र में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। बाद में भी कोई ठोस एक्शन नहीं लिया। इसे भी एसएसपी ने बड़ी लापरवाही माना।

सिपाही राज मंगल सिंह, अविनाश यादव (सस्पेंड): दोनों सिपाही मौके पर थे, उनके सामने ही दबंगों ने लड़की की पिटाई की। लेकिन, उन्होंने बचाने की कोशिश नहीं की। दोनों सिर्फ वीडियो बनाते रहे।

दरोगा अभिषेक सिंह (सस्पेंड): मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे, लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। बल्कि, मामले की लीपापोती में जुटे रहे।

होमगार्ड हरिचरन राय (विभागीय कार्रवाई): इनकी मौके पर ड्यूटी थी, लेकिन लड़की की पिटाई के वक्त वहां मौजूद नहीं थे। जांच के बाद उस पर भी विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।

युवती को गलत तरीके से युवक ने छुआ और मारपीट की।युवती को गलत तरीके से युवक ने छुआ और मारपीट की।

काली स्कॉर्पियो सवार लड़कों ने लड़की को बीच सड़क पीटा था

शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार यानी 9 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे 24 साल की लड़की अपने पिता का इलाज कराने कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। रास्ते में उसकी कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया।

कुछ ही देर में काली स्कॉर्पियो से पहुंचे लड़कों ने लड़की पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़की को बाल पकड़कर घसीटा। कपड़े फाड़ने की कोशिश की और गलत तरीके से छुआ। इस दौरान लड़की मदद की गुहार लगाती रही। लड़की की तहरीर पर 10 जुलाई सुबह 10 बजे अज्ञात बाइक सवार और काली स्कॉर्पियो सवार लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

इसके बाद, दैनिक भास्कर पीड़ित परिवार के पास पहुंचा। इस दौरान लड़की ने रोते हुए बताया-

QuoteImage

वे मेरे बाल पकड़कर पीट रहे थे। लात-घूंसों और बेल्ट से मार रहे थे। मैं मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बचाने के बजाय कहते रहे- सब रिकॉर्ड हो रहा है।

QuoteImage

तस्वीरें देखिए…

पुलिस के सामने ही आरोपी ने पीछे से युवती पर किसी भारी चीज से हमला किया।पुलिस के सामने ही आरोपी ने पीछे से युवती पर किसी भारी चीज से हमला किया।आरोपियों ने पुलिस से सामने से युवती को जोरदार थप्पड़ मारे।आरोपियों ने पुलिस से सामने से युवती को जोरदार थप्पड़ मारे।आरोपी युवकों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया।आरोपी युवकों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया।युवती के बीमार पिता बेबस खड़े रहे।युवती के बीमार पिता बेबस खड़े रहे।

मारपीट का वीडियो आया था सामने

लड़की से रेलवे हॉस्पिटल के पास मारपीट का वीडियो भी सामने आया। इसमें आरोपी उसकी कार का शीशा तोड़ते दिखाई दिए। लड़की के सिर पर किसी भारी चीज से हमला करते नजर आए। वीडियो में 4-5 पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। लड़की के बीमार पिता कुछ दूरी पर बेबस खड़े दिखाई दिए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड के बाद पैदल बॉर्डर पार किया

Hindi News Entertainment Bollywood Mansi Parekh Nepal Landslide Rescue | Actress Returns Mumbai Airport नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड…

11 मौतों का जिम्मेदार कौन?:दो साल पहले लाइसेंस सस्पेंड, जेल गया था संचालक… फिर कैसे चलती रही ‘मौत की फैक्ट्री’

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Kaushambi Firecracker Factory Blast | Illegal License & System Failure 11 मौतों का जिम्मेदार कौन?:दो साल पहले लाइसेंस सस्पेंड, जेल गया था संचालक… फिर…

You Missed

The Blueprint for an Angels Win: Mapping Mike Trout’s Career Numbers vs. Yankees

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 0 views
The Blueprint for an Angels Win: Mapping Mike Trout’s Career Numbers vs. Yankees

नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड के बाद पैदल बॉर्डर पार किया

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 0 views
नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड के बाद पैदल बॉर्डर पार किया

Martin Damm Jr. vs. Frances Tiafoe Prediction, Odds for U.S. Open First Round

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
Martin Damm Jr. vs. Frances Tiafoe Prediction, Odds for U.S. Open First Round

11 मौतों का जिम्मेदार कौन?:दो साल पहले लाइसेंस सस्पेंड, जेल गया था संचालक… फिर कैसे चलती रही ‘मौत की फैक्ट्री’

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
11 मौतों का जिम्मेदार कौन?:दो साल पहले लाइसेंस सस्पेंड, जेल गया था संचालक… फिर कैसे चलती रही ‘मौत की फैक्ट्री’

16-Year-Old Gang-Raped On Moving Bus In Noida, Dumped 40 km Away In Delhi

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 6 views
16-Year-Old Gang-Raped On Moving Bus In Noida, Dumped 40 km Away In Delhi

एमी विर्क के टोरंटो शो में युवक भिड़े:लात-घूंसे चले, सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट; सिंगर ने नहीं रोका गाना

  • By dp
  • September 1, 2026
  • 3 views
एमी विर्क के टोरंटो शो में युवक भिड़े:लात-घूंसे चले, सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट; सिंगर ने नहीं रोका गाना