ऑटो चालक ने कराई थी NRI के घर में चोरी:झांसी में रैकी कर राजस्थान के बदमाश को जानकारी दी, चोरी के बाद हिस्सा भी लिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi NRI House Theft | Auto Driver Planned Robbery With Rajasthan Crook

ऑटो चालक ने कराई थी NRI के घर में चोरी:झांसी में रैकी कर राजस्थान के बदमाश को जानकारी दी, चोरी के बाद हिस्सा भी लियाझांसी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झांसी में मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम। - Dainik Bhaskarझांसी में मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम।

मेरे साथ राजस्थान के धोलपुर में झांसी का इम्तियाज ऑटो चलाता था। मेरी उससे दोस्ती हो गई। ऑटो से नशा समेत अन्य खर्चे पूरे नहीं हो रहे थे। तब हम दोनों ने चोरी की साजिश रची। प्लान के मुताबिक, इम्तियाज को झांसी में घर ढूंढ़कर रैकी करनी थी और फिर मुझे चोरी।

.

कुछ दिन बाद रैकी कर इम्तियाज ने बताया कि एक बड़ा परिवार है, जो विदेश में रहता है और रात में घर पर कोई नहीं रहता। हमने एक युवक को प्लान में और शामिल कर लिया। फिर 29 जून की रात को हम दोनों घर में घुसे और चोरी कर ली। चोरी के बाद इम्तियाज को उसका हिस्सा दिया था।

यह कबूलनामा कदीर खान (51) का है। झांसी में गुरुवार रात मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पुलिस ने कदीर खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी रियासत (50) ने सरेंडर कर दिया। अभी इम्तियाज फरार है। उसे पुलिस तलाश कर रही है। तीनों ने बबीना के आरा मशीन स्थित शिव कॉलोनी में एनआरआई बीके रतनम के सूने घर में चाेरी की थी।

गुरुवार रात को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से कदीर खान घायल हो गया था।गुरुवार रात को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से कदीर खान घायल हो गया था।

बहरीन में जॉब करते हैं रतनम

बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन स्थित शिव कॉलोनी निवासी अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया था- मेरे पड़ोस में साढ़ू बीके रतनम का मकान है। वह विदेश बहरीन में जॉब करते हैं, जबकि अशोक घर की देखरेख करता हूं। 2 जुलाई को नौकरानी सफाई के लिए घर पहुंची तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था।

फोन करने अशोक मौके पर पहुंच गए। कमरे के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे गहने और 10 हजार रुपए चोरी हो गए। इससे पहले नौकरानी 29 जून को सफाई करने के लिए आई थी। चोरी 29 जून से 2 जुलाई के बीच में हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया था।

रैकी करने के बाद चोरी की

पुलिस मुठभेड़ के दौरान रियासत ने सरेंडर कर दिया था।पुलिस मुठभेड़ के दौरान रियासत ने सरेंडर कर दिया था।

सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया था- चोरी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बदमाशों के नाम पता चल गए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बुधवार रात को मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी करने वाले दो बदमाश गोपालपुरा रोड पर खैलार नहर के किनारे मौजूद है।

इस पर बबीना पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश गोली चलाने लगे। काउंटर अटैक में राजस्थान के धौलपुर के भासनीपुर निवासी कदीर खान (51) पुत्र गुलशेर के पैर में गोली लगी है। जबकि उसके साथी जालौन के उरई थाना क्षेत्र के सूरनगर निवासी रियासत (50) पुत्र आलमोहम्मद ने सरेंडर कर दिया।

दोनों से चोरी के सोने-चांदी और डायमंड के गहने, 3350 रुपए, तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।

फरार आरोपी की तलाश जारी

बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि इम्तियाज ने चोरी के लिए रैकी की थी। वह धौलपुर में ऑटो चलाता था। तब उसकी मुलाकात कदीर से हो गई थी। इम्तियाज की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वह घर से भागा हुआ है। उसके रिश्तेदारी और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Trailer Launch Bengaluru | Ranbir Kapoor Calls Yash Boss रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को ‘बॉस’ कहकर पुकारा; ‘जय…

You Missed

PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 4 views
Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 4 views
मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?