पत्नी से विवाद के बीच थाईलैंड डांस करने पहुंचे गोविंदा:सुनीता का आरोप- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे; गोविंदा बोले- हद में रहो,

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Govinda Pattaya Dance Video Controversy | Sunita Ahuja Statement

पत्नी से विवाद के बीच थाईलैंड डांस करने पहुंचे गोविंदा:सुनीता का आरोप- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे; गोविंदा बोले- हद में रहो,23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच गोविंदा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे थाईलैंड के पट्टाया स्थित एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में गोविंदा अपने 90 के दशक के हिट गानों पर थिरकते दिखे। ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहने गोविंदा बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने सिग्नेचर स्टेप्स करते दिख रहे हैं।

पट्टाया के क्लब में ‘सोनी दे नखरे’ पर दी परफॉर्मेंस क्लब में परफॉर्मेंस के दौरान गोविंदा ब्लैक एंड व्हाइट रंग के फॉर्मल सूट में नजर आए। स्टेज पर उनके साथ बैकग्राउंड डांसर्स की टीम भी मौजूद थी, जो उनके गानों की बीट्स पर ताल मिला रही थी।

वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के गानों ‘सोनी दे नखरे’ और ‘सोने लगदे’ पर डांस किया। वे स्टेज पर पूरे जोश के साथ अपने पुराने अंदाज में डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं।

कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखे थे गोविंदा यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें चल रही हैं। कुछ समय पहले गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी आने वाली फिल्म की डेब्यू एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था।

दोनों का साथ में वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अफेयर की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

पत्नी बोलीं- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे

एक्ट्रेस के साथ दिखने पर सुनीता ने कहा, गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें इस बात पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा साथ दिखीं एक्ट्रेस कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर सामने वाले का शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए।

इंसान का अपना एक स्टैंडर्ड होना चाहिए। सुनीता ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि वे किस तरह स्टाइल के साथ रहते हैं। उन्होंने पूरे वाकये को बहुत खराब और घटिया सोच करार दिया।

गोविंदा बोले- हद में रहिए, बदनाम मत कीजिए

पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा भड़क गए। गोविंदा ने चेतावनी देकर कहा है कि उन्हें हद में रहना चाहिए। साथ ही एक्टर ने को-स्टार का बचाव भी किया और कहा कि सुनीता उन्हें बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

हाल ही में गोविंदा ने सुनीता पर कहा- ‘जो काम बाहर मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। और जब अपना काम आप कर रही थीं, फिर चाहे वो कुकिंग शो (लाफ्टर शेफ) हो या लॉकअप हो, टीना (बेटी) से कहकर मुझे उसमें बुलवाया, मेरी सेवाएं लीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में पेट खराब हुआ तो डाइट बदली

    Hindi News Entertainment Bollywood Sohail Khan Weight Loss Statement | Actor Reveals Diet Secret सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में…

    भाकियू मनीष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:डॉ. वीर सिंह पर धमकी का आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं- कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल जारी रखूंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Dr. Veer Singh Threat Controversy | BKU Manish DM Memorandum Protest भाकियू मनीष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:डॉ. वीर सिंह पर धमकी का आरोप,…

    You Missed

    Kyle Richards Cries Over Mauricio Umansky’s Anniversary Text

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 2 views
    Kyle Richards Cries Over Mauricio Umansky’s Anniversary Text

    सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में पेट खराब हुआ तो डाइट बदली

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 3 views
    सोहेल खान ने 12 किलो वजन घटने की वजह बताई:बोले- कोई दवा नहीं ली, शो में पेट खराब हुआ तो डाइट बदली

    Witney Carson Opens Up About Her Secret Melanoma Battle During DWTS Journey

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 4 views
    Witney Carson Opens Up About Her Secret Melanoma Battle During DWTS Journey

    पत्नी से विवाद के बीच थाईलैंड डांस करने पहुंचे गोविंदा:सुनीता का आरोप- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे; गोविंदा बोले- हद में रहो,

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 5 views
    पत्नी से विवाद के बीच थाईलैंड डांस करने पहुंचे गोविंदा:सुनीता का आरोप- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे; गोविंदा बोले- हद में रहो,

    Iran working to finalize Hormuz agreement with Oman, and other news from the Middle East

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 6 views