भाकियू मनीष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:डॉ. वीर सिंह पर धमकी का आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं- कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल जारी रखूंगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Dr. Veer Singh Threat Controversy | BKU Manish DM Memorandum Protest

भाकियू मनीष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:डॉ. वीर सिंह पर धमकी का आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं- कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल जारी रखूंगीश्रेया शर्मा | मेरठ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान यूनियन मनीष के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन ने किसानों को खाद-बीज, सिंचाई, गन्ना भुगतान, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या से राहत दिलाने के साथ मजदूरों को रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहे हैं। आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं मजदूरों को मनरेगा समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। गरीब परिवार बिजली और राशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। संगठन का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

भाकियू मनीष के कार्यकर्ताओं ने DM को ज्ञापन सौंपकर किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग कीभाकियू मनीष के कार्यकर्ताओं ने DM को ज्ञापन सौंपकर किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की

भारतीय किसान यूनियन मनीष की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन मनीष गोस्वामी ने आरोप लगाया कि डॉ. वीर सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पहले भी धरने पर बैठी थीं। उस समय उन्हें कार्रवाई के लिए समय दिया गया था। इसके बाद उन्होंने दोबारा अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।

भाकियू मनीष की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन मनीष गोस्वामी ने आरोप लगाया कि डॉ. वीर सिंह से उन्हें जान का खतरा हैभाकियू मनीष की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन मनीष गोस्वामी ने आरोप लगाया कि डॉ. वीर सिंह से उन्हें जान का खतरा है

सिमरन मनीष गोस्वामी ने कहा कि उन्हें अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा है। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें लगातार समय दिया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह अधिकारियों को पहले ही ज्ञापन दे चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपना धरना और भूख हड़ताल जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसान, गरीब और मजदूरों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा।

संगठन ने मांग की कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए, बिजली बिलों में राहत दी जाए, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने की मांग की गई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    संभल बीजेपी जिलाध्यक्ष 100 बाइकों से लाए कांवड़:हरिहर नाम की कावड़ कार्तिकेय महादेव में चढ़ाई, बोले- अगली बार हरिहर मंदिर में चढ़ाने की कामना

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal BJP Leader Kanwar Yatra | Kartikey Mahadev Temple Jalabhishek संभल बीजेपी जिलाध्यक्ष 100 बाइकों से लाए कांवड़:हरिहर नाम की कावड़ कार्तिकेय महादेव में…

    सोमी अली ने किया गोविंदा का सपोर्ट:सुनीता के आधी उम्र की लड़की के साथ घूमने वाले बयान पर कहा- वो रोजी-रोटी कमाने में लगे हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Govinda Controversy | Somi Ali Supports Actor Over Sunita Ahuja Statement सोमी अली ने किया गोविंदा का सपोर्ट:सुनीता के आधी उम्र की लड़की के साथ घूमने…

    You Missed

    Iran working to finalize Hormuz agreement with Oman, and other news from the Middle East

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 0 views
    Iran working to finalize Hormuz agreement with Oman, and other news from the Middle East

    भाकियू मनीष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:डॉ. वीर सिंह पर धमकी का आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं- कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल जारी रखूंगी

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 2 views
    भाकियू मनीष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:डॉ. वीर सिंह पर धमकी का आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं- कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल जारी रखूंगी

    Clima en Syracuse, New York hoy: cuál es el pronóstico del tiempo para hoy 17 de agosto

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 4 views
    Clima en Syracuse, New York hoy: cuál es el pronóstico del tiempo para hoy 17 de agosto

    संभल बीजेपी जिलाध्यक्ष 100 बाइकों से लाए कांवड़:हरिहर नाम की कावड़ कार्तिकेय महादेव में चढ़ाई, बोले- अगली बार हरिहर मंदिर में चढ़ाने की कामना

    • By dp
    • August 17, 2026
    • 4 views
    संभल बीजेपी जिलाध्यक्ष 100 बाइकों से लाए कांवड़:हरिहर नाम की कावड़ कार्तिकेय महादेव में चढ़ाई, बोले- अगली बार हरिहर मंदिर में चढ़ाने की कामना

    Incendio en Huesca, en directo | Muere un militar de la UME y 3 resultan heridos en un accidente en el incendio que quema 17.500 ha

    • 5 views
    सोमी अली ने किया गोविंदा का सपोर्ट:सुनीता के आधी उम्र की लड़की के साथ घूमने वाले बयान पर कहा- वो रोजी-रोटी कमाने में लगे हैं