हमीरपुर में निर्माणाधीन तालाब में मिला युवक का शव:दो-तीन दिन पहले का शव होने की आशंका, पुलिस कर रही पहचान का प्रयास

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hamirpur
  • Hamirpur News | Unidentified Youth Body Found In Rath Pond | Crime Update

हमीरपुर में निर्माणाधीन तालाब में मिला युवक का शव:दो-तीन दिन पहले का शव होने की आशंका, पुलिस कर रही पहचान का प्रयाससैयद रिजवान अली | हमीरपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी तालाब में युवक का उतराता शव दिखाई दिया था। - Dainik Bhaskarइसी तालाब में युवक का उतराता शव दिखाई दिया था।

हमीरपुर के राठ निर्माणाधीन तालाब में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के मलौंहा रोड स्थित धुपकली के निर्माणाधीन तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नज़र तालाब में उतराते शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी कोई भी व्यक्ति शव की पहचान नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव मार्च्यूरी में रखवा दिया है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव मार्च्यूरी में रखवा दिया है।

सूचना मिलने पर राठ कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad PET Exam Update | DM Anunay Jha & SSP Satpal Antil Inspect मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और…

    'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20: Rohit Shetty Statement On Firing Incident | Salman Khan ‘हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं’:‘बिग बॉस’ में फायरिंग की घटना को लेकर…

    You Missed

    Marine Corps Marathon 2026 road closures in DC, Arlington

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    Marine Corps Marathon 2026 road closures in DC, Arlington

    मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    मुरादाबाद में पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद कमान संभाली

    Jay-Z burnishes his legend at SoFi Stadium

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    Jay-Z burnishes his legend at SoFi Stadium

    'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं':'बिग बॉस' में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र

    A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा