महोबा में प्लाटिंग में आम रास्ता बेचने का आरोप:सेवानिवृत्त कर्मचारी, किसान परिवार का आवागमन, डीएम से शिकायत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mahoba
  • Mahoba Land Dispute | Sattipura Plotting Blocks Public Path Access

महोबा में प्लाटिंग में आम रास्ता बेचने का आरोप:सेवानिवृत्त कर्मचारी, किसान परिवार का आवागमन, डीएम से शिकायतइरफान खान पठान | महोबा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा में प्लाटिंग के दौरान आम रास्ते की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सत्तीपुरा इलाके में विक्रेता ने पहले प्लॉट खरीदारों के लिए छोड़े गए 20 फीट चौड़े आम रास्ते के हिस्से की बाद में किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। पीड़ितों का कहना है कि इसके कारण उनके मकान का निकास बंद हो गया है और खेतों तक पहुंचने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।

मामला महोबा तहसील के सत्तीपुरा स्थित गाटा संख्या 806/2 से जुड़ा है। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रभुदयाल कुशवाहा, किसान कलावती देवी और अरुण कुशवाहा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

20 फीट रास्ता दिखाकर प्लॉट बेचे, फिर उसी हिस्से की कर दी रजिस्ट्री

पीड़ितों का आरोप है कि विक्रेता ने प्लाटिंग के समय मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 20 फीट चौड़ा आम रास्ता छोड़ा था। पहले हुई सभी रजिस्ट्रियों में इस रास्ते का स्पष्ट उल्लेख भी किया गया था। इसके बावजूद हाल ही में रास्ते के करीब 170 वर्ग फीट हिस्से की किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

मकान का निकास बंद, खेत तक पहुंचना भी मुश्किल

प्रभुदयाल कुशवाहा का कहना है कि रास्ता बंद होने से उनके मकान का मुख्य निकास अवरुद्ध हो गया है। वहीं किसान कलावती देवी और उनके परिवार के लिए खेत तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ट्रैक्टर और अन्य कृषि वाहन खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है।

समझौते में अपनी जमीन भी दी, फिर भी बंद कर दिया रास्ता

अरुण कुशवाहा उर्फ पप्पू ने बताया कि पहले आपसी सहमति से उन्होंने भी अपनी करीब 8 फीट जमीन रास्ते के लिए दी थी, ताकि 20 फीट चौड़ा मार्ग बना रहे। इसके बावजूद आम रास्ते की जमीन बेच दी गई। उनका आरोप है कि विरोध करने पर धमकियां भी दी जा रही हैं।

नई रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग

पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पहले की सभी रजिस्ट्रियों की चौहद्दी के आधार पर मामले की जांच कर आम रास्ता बहाल कराया जाए। साथ ही विवादित नई रजिस्ट्री को निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

तहसीलदार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Road Accident | Woman Dies In Bike WagonR Collision वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल,…

    सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Returns To Social Media After Break | Latest Update सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी…

    You Missed

    Teen dies after falling from moving carnival ride as questions mount over safety

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 2 views
    Teen dies after falling from moving carnival ride as questions mount over safety

    वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 2 views
    वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

    Leadership role arrives for Lakers’ Austin Reaves, but he’s been here before

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    Leadership role arrives for Lakers’ Austin Reaves, but he’s been here before

    सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

    Sydney Sweeney Is Hibernation-Ready in Unbuttoned Cardigan & SYRN Knit Pants

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 9 views
    Sydney Sweeney Is Hibernation-Ready in Unbuttoned Cardigan & SYRN Knit Pants

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 8 views
    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो