वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हाथरस-मथुरा रोड पर हादसा, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hathras
  • Hathras Road Accident | Bike Rider Dies Near Mathura Road

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हाथरस-मथुरा रोड पर हादसा, पुलिस वाहन की तलाश में जुटीहाथरस3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर नगला नंदू के पास हुआ।

युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पीछे से वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र मवासीराम निवासी ढेंगरा, थाना मुरसान के रूप में हुई है। राजेंद्र नल की बोरिंग आदि का काम करते थे। मंगलवार शाम वह मुरसान से बाइक से हाथरस की ओर आ रहे थे। नगला नंदू के पास पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही राजेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुछ देर बाद राजेंद्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस अब हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

चार बच्चों को छोड़ गए राजेंद्र

राजेंद्र सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Rain Update | Paddy Bajra Crops Damaged, Schools Closed बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें…

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Behajam Lakhimpur Kheri Accident | House Wall Collapses In Rehamatpur Village लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे…

    You Missed

    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

    नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल