- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hathras
- Hathras Accident | Three Youths Injured As Bike Hits Divider
हाथरस में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 युवक घायल:गंगा घाट से लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर; आगरा रेफरहाथरस4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कैलोरा के निकट शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चंदपा कोतवाली क्षेत्र के परसारा गांव निवासी विकास, लाखन और सतेंद्र गंगा घाट से लौट रहे थे। उनके कुछ साथी कांवड़ लेने गए थे और पैदल वापस आ रहे थे, जबकि ये तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक
कैलोरा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सतेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन
हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




