हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:कई क्लीनिक-लैब बंद कराए, 10 क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hathras
  • Hathras Health Department Raid | Clinics & Labs Shut Down, Quacks Alarmed 2026

हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:कई क्लीनिक-लैब बंद कराए, 10 क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाईहाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की छापेमार कार्रवाई आज बुधवार को दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान कुल 10 क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की गई, जिनमें से कई को बंद कराया गया और अन्य को नोटिस जारी किए गए। इससे झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मची रही।

मुरसान में दर्शना रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर संचालित क्लीनिक को बंद कर दिया गया, जहां चंद्र मोहन सोते हुए पाए गए। इगलास रोड, मुरसान पर डॉ. फूल सिंह के क्लीनिक को भी चेतावनी और नोटिस के साथ बंद करने का निर्देश दिया गया। हाथरस जंक्शन पर विनोद कुमार के क्लीनिक को भी चिकित्सीय परिचालन बंद करने का निर्देश दिया गया।

मुरसान में स्टेशन रोड हनुमान गढ़ी के सामने गोपाल चौधरी की आरती पैथोलॉजी लैब को बंद किया गया, जहां मशीनों द्वारा टेस्ट किए जा रहे थे और सचिन कुमार कार्यरत थे। शिव पैथोलॉजी लैब, मुरसान को भी पंजीकरण संबंधी अभिलेख न दिखाने पर बंद करा दिया गया।

घर में संचालित था क्लिनिक…

डॉ. ब्रजेंद्र सिंह के इगलास रोड, मुरसान स्थित क्लीनिक को नोटिस दिया गया, क्योंकि यह घर में संचालित था और एक मरीज को उच्च रक्तचाप गिरने के कारण ड्रिप लगी मिली थी। हाथरस जंक्शन पर एक अन्य क्लीनिक को भी नोटिस दिया गया, जहां निरीक्षण के दौरान चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए।

लैब में डॉक्टर और स्टाफ गैरहाजिर…

महेश चंद्र सैनी द्वारा पुराने मदर मैरी कॉन्वेंट स्कूल, हाथरस जंक्शन पर संचालित पैथोलॉजी लैब में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस दिया गया। अविनाश कुमार द्वारा हाथरस जंक्शन पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही श्याम पैथोलॉजी लैब को भी नोटिस जारी किया गया। कैलोरा पेंठ चौराहा, हाथरस जंक्शन पर डॉ. शालू कुमारी के क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया और उन्हें नोटिस दिया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फर्रुखाबाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल:रास्ते को लेकर चल रहा था एक साल से विवाद, दो पक्षों में मारपीट

    Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Farrukhabad Crime: Mobile Dispute Leads To Ax Attack In Shamsabad फर्रुखाबाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल:रास्ते को लेकर चल रहा था…

    कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Ajith Kumar Car Racing Accident In Europe | Safe After Crash कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर…

    You Missed

    Blue Jays vs Yankees Prediction, Odds & Home Run Pick for Today’s MLB Game

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 1 views
    Blue Jays vs Yankees Prediction, Odds & Home Run Pick for Today’s MLB Game

    फर्रुखाबाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल:रास्ते को लेकर चल रहा था एक साल से विवाद, दो पक्षों में मारपीट

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 4 views
    फर्रुखाबाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल:रास्ते को लेकर चल रहा था एक साल से विवाद, दो पक्षों में मारपीट

    Jill Wagner pitched Taylor Sheridan ‘Lioness’ after military husband revealed real-life program: What to know

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 5 views
    Jill Wagner pitched Taylor Sheridan ‘Lioness’ after military husband revealed real-life program: What to know

    कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 5 views
    कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे

    CANLI MAÇ ANLATIMI | Trabzonspor – Başakşehir maçı ne zaman, saat kaçta, hangi kanalda? Trabzonspor – Başakşehir Süper Lig ikinci hafta maçı muhtemel 11’ler…

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 5 views
    CANLI MAÇ ANLATIMI | Trabzonspor – Başakşehir maçı ne zaman, saat kaçta, hangi kanalda? Trabzonspor – Başakşehir Süper Lig ikinci hafta maçı muhtemel 11’ler…

    शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राख

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 5 views
    शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राख