मिर्जापुर में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका:मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, बोले- समस्याएं कैसे पता चलेंगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • Mirzapur | CM Yogi Adityanath Blocked Congress Leaders From Submitting Memorandum

मिर्जापुर में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका:मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, बोले- समस्याएं कैसे पता चलेंगीनितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद दौरे के दौरान बुधवार को कांग्रेस नेताओं को उनसे मिलने से रोक दिया गया। वे जनसमस्याओं पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें अष्टभुजा डाक बंगले के परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया, जहां मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक कर रहे थे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। इनमें अहरौरा और विंध्याचल टोल प्लाजा से जुड़े मुद्दे, जिले की जर्जर सड़कें, खाद की कमी, किसानों की परेशानियाँ और अन्य जनहित के मामले शामिल थे, जिनके शीघ्र समाधान की मांग की जानी थी।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें डाक बंगले के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कुछ मिनट का समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उनका आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें नजरबंद जैसी स्थिति में रखकर अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर नहीं दिया।

विपक्ष की बात सुनना सरकार का दायित्व

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की बात सुनना सरकार का दायित्व है। यदि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों को भी जनता की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने का अवसर नहीं मिलेगा, तो आम लोगों की आवाज कैसे सुनी जाएगी।

इस घटना के दौरान नगर अध्यक्ष राजन पाठक को भी हाउस अरेस्ट किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर चित्रकूट के लिए उड़ान भरने के बाद ही कांग्रेस नेताओं को वहाँ से जाने दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में गुलाब चंद्र पांडेय, रामनाथ दुबे, कन्हैया लाल पाठक, राम लखन भारती, कैलाश प्रजापति, कपिल सोनकर, विनोद, राजकुमार पटेल, राजू, संतोष मिश्रा और अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Film Sequel Controversy | 250 Crore Lawsuit Filed बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी…

    मेरठ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:17 का चालान, फिटनेस और परमिट नहीं मिलने पर 6 वाहन सीज

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut School Vehicles Seized | Fitness & Permit Violations मेरठ में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:17 का चालान, फिटनेस और परमिट नहीं…

    You Missed

    White House launches Freedom Fuel gas stations. They’re in this region

    • By dp
    • July 8, 2026
    • 0 views
    White House launches Freedom Fuel gas stations. They’re in this region

    मिर्जापुर में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका:मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, बोले- समस्याएं कैसे पता चलेंगी

    • By dp
    • July 8, 2026
    • 3 views
    मिर्जापुर में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका:मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, बोले- समस्याएं कैसे पता चलेंगी

    Stock market today: Dow, S&P 500, Nasdaq fall as semiconductors sell off, oil prices jump

    • By dp
    • July 8, 2026
    • 2 views
    Stock market today: Dow, S&P 500, Nasdaq fall as semiconductors sell off, oil prices jump

    बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है

    • By dp
    • July 8, 2026
    • 4 views
    बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है

    Employment & Labor Law Firms Turn Jury Selection into a Strategic Advantage