हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement

हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:‘गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।

पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हनी सिंह विदेश में होने का हवाला देकर तीन समन टाल चुके हैं।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर वे इस बार भी पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

यह मामला दिल्ली कॉन्सर्ट में गाड़ियों से शारीरिक संबंध बनाने से जुड़ी कथित अश्लील टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद दर्ज किया गया था।

दिल्ली कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो पर हुई एफआईआर

यह पूरा मामला दिल्ली में आयोजित एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है, जहां हनी सिंह ने कार में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी की थी।

कार्यक्रम का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। साइबर सेल इसी मामले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ करना चाहती है।

पेश न होने पर जारी होगा लुक आउट सर्कुलर

साइबर सेल के अधिकारियों के मुताबिक, हनी सिंह को इससे पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। हर बार उन्होंने विदेश में होने की बात कहकर आने से मना कर दिया था।

अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने साफ किया है कि यदि रैपर 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश नहीं होते हैं, तो जांच एजेंसियां उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर सकती हैं। एलओसी जारी होने के बाद उनके देश से बाहर जाने या वापस लौटने पर हवाई अड्डों पर ही रोका जा सकता है।

हनी सिंह ने क्या कहा था, पढ़िए…

  • पहले दी गाली, फिर अश्लील बातें करने लगे: 14 जनवरी की रात को कड़ाके की ठंड में यो-यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट था। बड़ी गिनती में लोग वहां पहुंचे थे और हनी सिंह गा रहे थे। इसी बीच वो रुके और फिर दिल्ली की ठंड का जिक्र करने लगे। हनी सिंह ने इसकी शुरुआत गाली के साथ की। युवाओं को पहले समझ नहीं आया और वो हूटिंग करने लगे। उसके बाद हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी और अश्लील भाषा बोलनी शुरू कर दी।
  • गाड़ी में संबंध बनाने का जिक्र किया: हनी सिंह ने ठंड का जिक्र करते हुए कहा कि देखो, दिल्ली में ठंड है और ऐसे मौसम में कार में @@@ करने का मजा ही कुछ और है। दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी में @@@ दिल्ली की ठंड में। इसके बाद उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी की और युवाओं को गलत काम करने के लिए प्रेरित किया।
  • लोग बना रहे थे वीडियो: यो यो हनी सिंह ने जब मंच पर इस तरह की अश्लील भाषा का प्रयोग किया तो उस समय बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। लोगों ने उसके बाद यो यो हनी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग अब उन पर फिर से नशा करने के आरोप लगा रहे हैं।

विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए…

  • एडिट करके मेरा वीडियो वायरल किया: हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट करके सफाई दी है। हनी सिंह ने कहा मेरा वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है। जो काफी लोगों को आपत्तिजनक लग रहा है। मैं आपको उसकी पूरी कहानी बताना चाहता हूं।
  • जेन-Z को उनकी भाषा में मैसेज देना चाहता था: मैं ननकू और करन के शो पर सिर्फ एक गेस्ट था। मैं जब इस शो पर गया तो जेन-Z ऑडियंस को देखा तो मेरी सोच थी कि मैं उनको उनकी ही भाषा में एक मैसेज दे जाऊं। मैंने सोचा कि ओटीटी की भाषा में युवाओं को बताऊंगा तो उन्हें ज्यादा समझ में आएगा। वो भाषा कइयों को बुरी लगी।
  • कोशिश करूंगा गलती दोबारा न हो: मैं आप सबसे माफी मांगता हूं जिनको मेरी भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को ठेस पहुंचाना कोई मकसद नहीं था। इंसान गलतियों का पुतला है। मैं कोशिश करूंगा आज के बाद ऐसी गलती दोबारा न हो। मैं अपनी जुबान पर नियंत्रण रखूंगा और जब भी जो बात बोलूंगा सोच कर बोलूंगा और यह भी ख्याल रखूंगा कि बात को एडिट करके वायरल किया जा सकता है। आप सबसे माफी, आप इसी तरह अपने यो यो हनी सिंह को प्यार करते रहें।

अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘वॉल्यूम 1’ गाने के लिंक्स हटाए थे

हनी सिंह के गानों और बयानों को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ के लिंक्स को सभी सोशल मीडिया और फाइल शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स से हटाने के आदेश केंद्र सरकार को दिए थे।

सुनवाई के दौरान अदालत ने गाने को बेहद अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया था। हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि रचनात्मक स्वतंत्रता या अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस तरह के कंटेंट का बचाव नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें

हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम ‘बादशाह’ को लेकर सवाल किया। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Controversy | Mahi Vij Screams After Fight With Nakul बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं…

    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

    Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Drishyam 3 Crosses 500 Crore Mark | Box Office Record 2026 ‘दृश्यम 3’ की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय…

    You Missed

    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी