जफ्फी डालो, प्यार करो पर शहनाज गिल ट्रोल:पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर बयान देकर फंसी; पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बोला- कहानी फर्जी

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Pathankot
  • Ishqnama Trailer Controversy | Shehnaaz Gill Statement & Influencer Claim

जफ्फी डालो, प्यार करो पर शहनाज गिल ट्रोल:पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ के ट्रेलर लॉन्चिंग पर बयान देकर फंसी; पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बोला- कहानी फर्जीपठानकोट48 मिनट पहलेलेखक: नवदीप शर्मा

  • कॉपी लिंक

पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर 14 जुलाई को रिलीज किया गया था। - Dainik Bhaskarपंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर 14 जुलाई को रिलीज किया गया था।

एक्टर जय रंधावा और एक्ट्रेस शहनाज गिल की अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी भारतीय पंजाबी सिख युवक निम्मा और पाकिस्तानी पंजाबी युवती नसीमा के प्रेम पर आधा

.

फिल्म की कहानी और किरदारों पर भी सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का दावा है कि यह एक फर्जी कहानी है और पाकिस्तान में ‘नसीमा’ नाम नहीं होता। लोग या तो नसीम नाम रखते या सीमा। नसीमा नाम पहली बार सुना है।

इसके अलावा ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान में शहनाज गिल के बयान के बाद विवाद और बढ़ गया। शहनाज ने कहा कि अगर निम्मा को नसीमा मिल जाए तो वह दोनों को एक कमरे में छोड़ देंगी, उनके हाथ बांध देंगी और कहेंगी कि जफ्फी डाल लो और आज जी भरकर प्यार कर लो। इस बयान के बाद शहनाज गिल को भी ट्रोल किया जा रहा है।

फिल्म के लॉन्चिंग इवेंट में शहनाज गिल और जय रंधावा।फिल्म के लॉन्चिंग इवेंट में शहनाज गिल और जय रंधावा।

अधूरे प्यार की कहानी ‘इश्कनामा’

शहनाज गिल और जय रंधावा की आगामी फिल्म इश्कनामा’ पाकिस्तानी पंजाबी युवती नसीमा और भारतीय पंजाबी सिख युवक निम्मा के प्यार की अधूरी कहानी से इंस्पायर है, जिसमें 1981 और 1988 के बीच दो अलग मुल्क में रहने वाले दो आशिकों की कहानी को ट्रेलर में उतारा गया है।

कहानी एक सिख लड़के कवि निम्मा की है, जो पाकिस्तान जाता है, वहां उसकी मुलाकात नसीमा नाम की लड़की से होती है, जो मुस्लिम है। दोनों के बीच प्यार पनपता है और नसीमा एक दिन निम्मा से हिंदुस्तान घूमने की इच्छा व्यक्त करती है।

वह उसे भारत घुमा भी देता है और उसे छोड़ने आता है, लेकिन जब दोनों की इस लव स्टोरी के बारे में नसीमा के पिता को पता लगता है, तो वह पाकिस्तान में लड़के को बुरी तरह से मारता है। अंत में दोनों को एक-दूसरे से दूर कर दिया जाता है। फिल्म में जय रंधावा ने निम्मा की भूमिका और शहनाज गिल ने नसीमा की भूमिका निभाई है।

शूटिंग के दौरान घायल हुए थे जय रंधावा

जय रंधावा फिल्म इश्कनामा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जनवरी में शूटिंग के समय एक जंप सीन करते हुए क्रेन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे जय रंधावा छत पर सही तरीके से लैंड नहीं कर पाए और सीधे दीवार से जा टकराए थे।

इस दौरान उनका सिर दीवार से जोर से टकरा गया था। इस घटना का 8 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया था। उनकी अस्पताल से एक फोटो भी सामने आई थी। जिसमें MRI करते हुए दिखाया गया था। लेकिन, रंधावा ने जल्द ही सेट पर वापसी की और शूटिंग को खत्म किया। अब ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म इश्कनामा-56 की शूटिंग के दौरान जंप सीन करते वक्त दीवार से टकरा गए थे एक्टर जय रंधावा। इस दौरान उनके सिर में चोट आई थी।फिल्म इश्कनामा-56 की शूटिंग के दौरान जंप सीन करते वक्त दीवार से टकरा गए थे एक्टर जय रंधावा। इस दौरान उनके सिर में चोट आई थी।

फिल्म पर जय रंधावा की 2 बड़ी बातें

  • अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी: फिल्म के लॉन्चिंग इवेंट में जय रंधावा ने कहा कि ‘इश्कनामा’ सच्चे प्यार की कहानी है और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म पहले पंजाबी भाषा में रिलीज होगी और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
  • पंजाब से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती: उन्होंने कहा कि पंजाब से बेहतर जगह ‘इश्कनामा’ के लिए और कोई नहीं हो सकती थी। इस जमीन ने मुझे पहचान दी है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। इतने सालों में मुझे यहां जो प्यार मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

फिल्म पर शहनाज गिल की 2 बड़ी बातें

  • नसीमा का किरदार नए जन्म जैसा अनुभव: शहनाज गिल ने कहा कि इश्कनामा’ में नसीमा का किरदार निभाना उनके लिए एक नए जन्म जैसा अनुभव रहा। उनके मुताबिक, एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी खुशी तब होती है, जब उसे ऐसा किरदार मिले जो उसे चुनौती दे।
  • फिल्म कम्फर्ट जोन से बाहर लेकर आई: उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्हें उनके कम्फर्ट जोन से बाहर लेकर आई। शहनाज के अनुसार, यह पुराने दौर के रोमांस पर आधारित फिल्म है, जो प्यार को एक क्रांति के रूप में दिखाती है और उन सच्चे प्रेमियों की कहानी है, जिन्होंने एक-दूसरे के लिए पूरी ताकत से संघर्ष किया।

फिल्म की कहानी भारतीय पंजाबी सिख युवक निम्मा और पाकिस्तानी पंजाबी युवती नसीमा के प्रेम पर आधारित है।फिल्म की कहानी भारतीय पंजाबी सिख युवक निम्मा और पाकिस्तानी पंजाबी युवती नसीमा के प्रेम पर आधारित है।

इश्कनामा फिल्म पर ट्रोलर्स ने क्या कहा

  • ट्रोलर्स बोले- युवा पीढ़ी को गुमराह करने वाली फिल्म: इंस्टाग्राम पर गुरभेज सिद्दू नाम के एक यूजर ने वीडियो डालकर कहा- किसी की निजी जिंदगी को उसकी मर्जी के बिना पर्दे पर लाना गलत है। ये युवा पीढ़ी को गुमराह करने वाला टॉपिक है। अगर नसीमा और निम्मा दोनों इस फिल्म के लिए राजी होते तो बात अलग थी। साल 1981 की इस लव स्टोरी की मुख्य किरदार इस समय 80 साल या इससे अधिक उम्र की होगी। ऐसे में ये कहानी उनके परिवार ने देखी तो बुजुर्ग महिला को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। वहीं, एक अन्य यूजर ‘गोपी7788’ ने कहा कि फिल्म बना लेते पर उस महिला की असली फोटो को इसकी प्रमोशन में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
  • पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बोला- कहानी फेक है: पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तैमूर अहमद ने फिल्म को लेकर कहा कि जय रंधावा बड़े अच्छे अभिनेता हैं। उन्हें ये गलत कहानी को अपने फैंस के सामने नहीं लाना चाहिए था। पाकिस्तान में नसीमा नाम नहीं होता। लोग या तो नसीम नाम रखते या सीमा। नसीमा नाम पहली बार सुना है। तभी तो इस नाम की कोई महिला अब तक सामने नहीं आई। अच्छी फिल्में बननी चाहिए। जैसी दिलजीत दोसांझ बनाता है। फिल्म की कहानी पूरी तरह झूठी है।

************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाबी एक्टर घायल, दीवार से सिर टकराया: फिल्म इश्कनामा की शूटिंग के वक्त हादसा, जंप सीन करते वक्त क्रेन में खराबी आई

पंजाबी एक्टर जय रंधावा फिल्म इश्कनामा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। शूटिंग के समय एक जंप सीन करते हुए क्रेन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे जय रंधावा छत पर सही तरीके से लैंड नहीं कर पाए और सीधे दीवार से जा टकराए। इस दौरान उनका सिर दीवार से जोर से टकरा गया। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं':मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर दिए शर्मिला टैगोर के बयान पर सवाल उठाए

Hindi News Entertainment Bollywood Mukesh Khanna Vs Sharmila Tagore | Vande Mataram Controversy Statement ‘आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं’:मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर दिए शर्मिला…

मूवी रिव्यू- मिर्जापुरः द फिल्म:मुन्ना का पागलपन, कालीन भैया का ठहराव और गुड्डू का गुस्सा, ‘मिर्जापुर’ में फिर गरजी बंदूकें, लेकिन कहानी हुई लंबी

Hindi News Entertainment Bollywood Mirzapur The Film Review | Munna Bhaiya Guddu Pandit Mirzapur Story मूवी रिव्यू- मिर्जापुरः द फिल्म:मुन्ना का पागलपन, कालीन भैया का ठहराव और गुड्डू का गुस्सा,…

You Missed

Revenge of the ‘Magnificent Seven’ — Jim Cramer says it’s time to buy

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
Revenge of the ‘Magnificent Seven’ — Jim Cramer says it’s time to buy

'आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं':मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर दिए शर्मिला टैगोर के बयान पर सवाल उठाए

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
'आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं':मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर दिए शर्मिला टैगोर के बयान पर सवाल उठाए

White House website debuts 5 retro arcade video games that promote Trump’s agenda

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 1 views
White House website debuts 5 retro arcade video games that promote Trump’s agenda

मूवी रिव्यू- मिर्जापुरः द फिल्म:मुन्ना का पागलपन, कालीन भैया का ठहराव और गुड्डू का गुस्सा, ‘मिर्जापुर’ में फिर गरजी बंदूकें, लेकिन कहानी हुई लंबी

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 2 views
मूवी रिव्यू- मिर्जापुरः द फिल्म:मुन्ना का पागलपन, कालीन भैया का ठहराव और गुड्डू का गुस्सा, ‘मिर्जापुर’ में फिर गरजी बंदूकें, लेकिन कहानी हुई लंबी

Taylor Frankie Paul Confirms She Got Engaged on Pulled ‘Bachelorette’ Season, Reveals What Happened After Filming

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
Taylor Frankie Paul Confirms She Got Engaged on Pulled ‘Bachelorette’ Season, Reveals What Happened After Filming

मानहानि केस में सयानी गुप्ता को अंतरिम राहत:सीन चोरी के आरोप लगाने वालीं फिल्ममेकर का मानहानिकारक कंटेंट हटाना होगा; मेटा-रेडिट भी नामजद, जानिए पूरा विवाद

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 4 views
मानहानि केस में सयानी गुप्ता को अंतरिम राहत:सीन चोरी के आरोप लगाने वालीं फिल्ममेकर का मानहानिकारक कंटेंट हटाना होगा; मेटा-रेडिट भी नामजद, जानिए पूरा विवाद