जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sukesh Chandrashekar Case: Hearing Moved To New Bench

जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के दिल्ली अदालत के आदेश को चुनौती दी है।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चांदुरकर की बेंच ने सुनवाई की शुरुआत में जैकलीन के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया कि मामला किसी अन्य बेंच के सामने लिस्ट किया जाएगा।

जस्टिस मिश्रा ने कहा कि एक संबंधित मामले में उनके बेटे सरकार की ओर से पेश हो चुके हैं। उन्होंने मामले को 25 जून को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट करने का निर्देश दिया, जिसमें दोनों में से कोई एक सदस्य न हो।

दिल्ली की एक अदालत ने 30 मई को जैकलीन फर्नांडिस, कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और 15 अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया था।

जैकलीन 3 जून को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था।

क्या है 200 करोड़ का यह मामला यह पूरा मामला हाई-प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश पर आरोप है कि उसने दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर से ही फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की थी। जांच एजेंसी ED का दावा है कि सुकेश ने इसी वसूली की रकम का एक बड़ा हिस्सा जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया था। सुकेश ने जैकलीन को लुभाने के लिए करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिए थे।

ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी हैं जैकलीन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले की जांच के बाद दाखिल की गई अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया था। ED का कहना है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक बैकग्राउंड और जबरन वसूली के पैसों के बारे में पहले से जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उससे महंगे तोहफे लेना जारी रखा। इन गिफ्ट्स में लग्जरी गाड़ियां, महंगे ब्रांडेड बैग, कपड़े, ज्वेलरी और कई कीमती पेट्स (पालतू जानवर) शामिल थे।

लीगल टीम की दलील- जैकलीन खुद पीड़ित हैं दूसरी तरफ, जैकलीन फर्नांडिस की लीगल टीम लगातार कोर्ट में यह दलील दे रही है कि एक्ट्रेस इस मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं। उनके वकीलों का कहना है कि जैकलीन खुद सुकेश चंद्रशेखर की साजिश का शिकार हुई हैं और उन्होंने सुकेश को एक बिजनेसमैन समझकर उससे दोस्ती की थी।

जांच के दौरान सुकेश और जैकलीन की कई निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिलहाल इस मामले में कोर्ट यह तय कर रहा है कि आरोपों के आधार पर केस को आगे कैसे बढ़ाया जाए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’: प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है

    प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार... इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:25Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इमरान हाशमी-अपारशक्ति खुराना की फिल्म की शूटिंग पर बवाल: हरिद्वार में सेट पर लगाया बार का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, हटाना पड़ा नाम

    हरिद्वार में सेट पर लगाया बार का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, हटाना पड़ा नाम|हरिद्वार,Haridwar - Dainik Bhaskar1:21Play videoPlay videoहरिद्वार

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’: ‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    '370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Hanuman Ansh Film Team At CSJMU Kanpur | Shobhinav Satya Statement शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का…

यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

Hindi News Local Uttar pradesh UP Leaders 80s Retro AI Photo Trend | Brijesh Pathak Aditi Singh यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी…

You Missed

Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 2 views
Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 2 views
शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

Giorgos Mazonakis dies of cardiac arrest, passes away at “Elpis” hospital – ProtoThema English

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
Giorgos Mazonakis dies of cardiac arrest, passes away at “Elpis” hospital – ProtoThema English

PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब':Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2 मिनट बाद बाहर हुईं, जनता ने नहीं चुना

  • By dp
  • September 9, 2026
  • 3 views
PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब':Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2 मिनट बाद बाहर हुईं, जनता ने नहीं चुना