कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:जालौन में स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jalaun
  • Jalaun Laborer Suicide | Financial Crisis Death Case In Usrgaon

कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:जालौन में स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला शवअनुज कौशिक | जालौन5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में सोमवार शाम एक मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के सरकारी स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान था। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव का है।

मृतक की पहचान विशाल सिंह यादव (50) निवासी उसरगांव के रूप में हुई है। वह खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, परिवार की जिम्मेदारियों और बढ़ते कर्ज के चलते वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे।

बताया गया कि सोमवार शाम विशाल सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय के बाहर स्थित बबूल के पेड़ के पास पहुंचे और रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देखा और इसकी सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार, विशाल सिंह मेहनतकश और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत से गांव में शोक का माहौल है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Income Tax Grievance Camp | Taxpayers Resolve Pending Issues गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक…

    खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Anandiben Patel Visit Major Dhyanchand Sports University Meerut Review खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश,…

    You Missed

    Anthony Taylor: Premier League referee announces retirement

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 0 views
    Anthony Taylor: Premier League referee announces retirement

    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    Prosecutor ousted after alleged romance with illegal immigrant sex-crime suspect: ‘Pattern of misconduct’

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 2 views
    Prosecutor ousted after alleged romance with illegal immigrant sex-crime suspect: ‘Pattern of misconduct’

    खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 4 views
    खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

    Why Trump and Mamdani might both welcome a fight over Netanyahu | CNN Politics

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 5 views