भाजपा पार्षद के बेटे ने पुलिसकर्मी को दौड़ाकर पीटा:गोरखपुर में साथियों के साथ हमला कर किया अधमरा, 4 गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur: BJP Corporators Son Beats Constable, 4 Arrested | CCTV Footage

भाजपा पार्षद के बेटे ने पुलिसकर्मी को दौड़ाकर पीटा:गोरखपुर में साथियों के साथ हमला कर किया अधमरा, 4 गिरफ्तारगोरखपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा चालक ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। जिन्होंने सादे कपड़े में जेल रोड चौकी पर जा रहे सिपाही

.

अयोध्या जिले के रहने वाले सिपाही विक्रांत सिंह ने भाजपा पार्षद के बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ शाहपुर थाने में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज से पहचान कर पुलिस ने 4 आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है।

शाहपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाशाहपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

अब जानिए पूरा मामला…

अयोध्या जिले के इनायतनगर, हैरिंगटनगंज निवासी विक्रांत सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती शाहपुर थाने की जेल रोड चौकी पर है। तहरीर देकर उन्होंने बताया है कि सोमवार रात वह सादे कपड़ों में शाहपुर थाने से जेल रोड चौकी जा रहे थे। असुरन स्थित गोविंद काम्प्लेक्स के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने अपने चार-पांच साथियों को मौके पर बुला लिया। सिपाही का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में भोंदू सिंह का नाम भी शामिल है, जिसे सिपाही पहले से पहचानता था। पुलिस ने भोंदू सिंह और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, भोंदू सिंह शाहपुर वार्ड नंबर 43 की भाजपा पार्षद ज्ञानती देवी का बेटा है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टोनी अहमद निवासी खरैया पोखरा, अंशु साहनी, आशीष कुमार निवासी आवास विकास कालोनी और डब्लू गौड़ निवासी शाहपुर पानी की टंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा पार्षद के बेटे भोंदू सिंह की तलाश चल रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। फरार आरोपी की तलाश चल रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सनी देओल बोले- 'मैं दुनिया का पापा हूं':'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' कार्टून का डायलॉग सुनाया; बंटवारा 1947 के प्रमोशन में पहुंचे थे

Hindi News Entertainment Bollywood Sunny Deol Kolkata Visit | Oggy And The Cockroaches Dialogue Video सनी देओल बोले- ‘मैं दुनिया का पापा हूं’:‘ऑगी एंड द कॉकरोचेज’ कार्टून का डायलॉग सुनाया;…

ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

Hindi News Entertainment Bollywood Hrithik Roshan Raya Dating App Profile Viral | Saba Azad Breakup News ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल…

You Missed

UConn’s Azzi Fudd ruled out for Caitlin Clark matchup as injury woes continue

  • By dp
  • August 15, 2026
  • 1 views
UConn’s Azzi Fudd ruled out for Caitlin Clark matchup as injury woes continue

सनी देओल बोले- 'मैं दुनिया का पापा हूं':'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' कार्टून का डायलॉग सुनाया; बंटवारा 1947 के प्रमोशन में पहुंचे थे

  • By dp
  • August 15, 2026
  • 2 views
सनी देओल बोले- 'मैं दुनिया का पापा हूं':'ऑगी एंड द कॉकरोचेज' कार्टून का डायलॉग सुनाया; बंटवारा 1947 के प्रमोशन में पहुंचे थे

YouTube TV settlement offers $92 to eligible subscribers before Aug. 30

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 5 views
YouTube TV settlement offers  to eligible subscribers before Aug. 30

ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 5 views
ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

Series Preview: Padres at Guardians

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 6 views
Series Preview: Padres at Guardians

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द:दिव्यांगों पर कमेंट पर FIR हुई थी, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग टूर्नामेंट कराने की तारीफ की

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 6 views
समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द:दिव्यांगों पर कमेंट पर FIR हुई थी, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग टूर्नामेंट कराने की तारीफ की