बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Film Sequel Controversy | 250 Crore Lawsuit Filed

बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म विवादों से घिर गई है। फैंटम स्टूडियो ने दावा किया है कि ये उनकी फिल्म क्वीन का सीक्वल है, जिसे गैरकानूनी तरीके से जियो स्टार (स्टार स्टूडियो 18) बिना उनकी इजाजत के बना रहा है। फैंटम स्टूडियो ने जियो स्टार के खिलाफ 250 करोड़ का मुकदमा भी दायर किया है, हालांकि अब मामले में प्रोडक्शन ने सभी दावों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि कंगना की अपकमिंग फिल्म क्वीन की सीक्वल नहीं है।

जियो स्टूडियो के स्टेंटमेंट में लिखा गया है, “स्टार स्टूडियो18 (स्टार स्टूडियो) इस समय कंगना रनोट के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहा है। यह पूरी तरह मौलिक और स्वतंत्र कहानी है। इसका किसी भी पहले बनी फिल्म की कहानी, किरदार या रचनात्मक पहलुओं से कोई संबंध नहीं है। यह किसी मौजूदा फिल्म का न तो सीक्वल है और न ही प्रीक्वल।”

फिल्म के टाइटल में ‘क्वीन’ शब्द के इस्तेमाल का बचाव करते हुए कंपनी ने कहा,”‘क्वीन’ अंग्रेजी भाषा का एक सामान्य शब्द है। किसी भी पक्ष का इस सामान्य शब्द पर विशेष या एकाधिकार वाला अधिकार नहीं हो सकता और ऐसा दावा कानूनन भी सही नहीं है। जियोस्टार इस कानूनी विवाद से पूरी तरह अवगत है और उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। हमें अपने मामले की मजबूती पर पूरा भरोसा है।”

जानिए क्या है पूरा विवाद?

कुछ समय पहले ही कंगना रनोट ने सोशल मीडिया से एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट में क्वीन लिखा हुआ था, जिसके बाद से ही अनुमान लगाया कि ये क्वीन 2 की शूटिंग है।

क्वीन बनाने वाले फैंटम स्टूडियो ने इसका विरोध किया और जियो स्टार की ओर से बातचीत की नाकाम कोशिश के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में 250 करोड़ का मुकदमा दायर कर दिया।

याचिका में आरोप लगाए गए हैं कि जियो स्टार ने बिना इजाजत ये फिल्म बनाई है, जबकि इसके राइट्स जिसमें सीक्वल के राइट्स भी शामिल हैं, फैंटम के पास हैं।

फिल्म क्वीन के बारे में-

फिल्म क्वीन 2014 में रिलीज हुई थी, जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म एक सीधी-सादी लड़की रानी की कहानी थी, जिसकी शादी से ठीक पहले बॉयफ्रेंड शादी से इनकार कर देता है। शादी टूटने के बाद रानी अकेले हनीमून पर जाती है, जहां विदेशी दोस्तों के साथ वो रोमांचक जिंदगी जीती है।

ये कंगना के करियर की 5 सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म के लिए कंगना रनोट को बेस्ट एक्ट्रेस का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था।

फैंटम प्रोडक्शन के बारे में जानिए-

  • फिल्म क्वीन 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे फैंटम फिल्म्स ने बनाया था।
  • इस प्रोडक्शन हाउस को डायरेक्टर विकास बहल, अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने शुरू किया था।
  • मीटू मूमेंट के बाद विकास बहल और कंपनी के संस्थापकों के बीच मतभेद शुरू हो गए और 2019 में फैंटम प्रोडक्शन बंद कर दिया गया।
  • 2021 में प्रोडक्शन कंपनी दोबारा शुरू की गई। इसी समय रिलायंस ने फिल्म के शेयर खरीदे थे।
  • ये प्रोडक्शन हाउस अब तक क्वीन, हंसी तो फंसी, अगली, हंटर, बॉम्बे वेलवेट, मसान, शानदार, उड़ता पंजाब, मनमर्जियां, सुपर 30 जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुका है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Library News | Amitabh Bachchan Statement On Village Library ग्राउंड रिपोर्टअमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें…

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shooting: Bobby Deol Shoots Jail Scenes In Dausa | VIDEO राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, ‘बाबा निराला’ बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के…

    You Missed

    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    AEW Grand Slam: France Preview – Will Ospreay Defends AEW World Title Against Kazuchika Okada, AEW Women’s World Champion Mercedes Moné vs. Queen Aminata, More

    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 0 views
    अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    Royal Insiders Claim Sarah Ferguson Is “Not Welcome” at Former Prince Andrew’s New Home and Is “Persona Non Grata”

    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 3 views
    राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम…जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

    Publix will close a handful of locations

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    Publix will close a handful of locations

    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए

    • By dp
    • October 7, 2026
    • 5 views
    सुप्रीम कोर्ट बोला- वकील भी अच्छी एक्टिंग करते हैं:राजपाल यादव के पैसे 'अता पता लापता' हो गए, 6 दिन में 2 करोड़ जमा करिए