विवाद के बाद कंगना के जेन-जी पर बदले बोल:कहा- ये सरकार की ताकत, इन पर गर्व, कुछ इनका नाम खराब कर रहे हैं; पहले कहा था गटरछाप

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Gen Z Remark; Student Protest Vs BJP MP | Bollywood News

विवाद के बाद कंगना के जेन-जी पर बदले बोल:कहा- ये सरकार की ताकत, इन पर गर्व, कुछ इनका नाम खराब कर रहे हैं; पहले कहा था गटरछाप15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रोटेस्ट के बाद स्टूडेंट और जेन-जी पर निशाना साथ रहीं एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट के बोल बदल चुके हैं। एक्ट्रेस ने नए बयान में इस जनरेशन की सराहना की और कहा कि ये भी सरकार का ही हिस्सा हैं।

हाल ही में संसद के बाहर कंगना से पूछा गया था कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि सरकार को जेन-जी की बात सुननी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा, जेन-जी सरकार का हिस्सा हैं। उन्हीं का तो योगदान है, जो हमारी सरकार इतने सालों से सत्ता में है। जेन-जी का ही जनादेश है। ऐसा जरूरी नहीं है कि प्रोटेस्ट में 10-15 गाली देने वाले ही जेन-जी हैं।

हमें जेन-जी पर गर्व है- कंगना रनोट

आगे कंगना ने कहा, ‘आज जो झारखंड में बच्चे बैठे हैं और जो इतने अच्छे से प्रोटेस्ट कर रहे हैं और जो युवा मेडल लेकर आए, जिन्होंने मेडल प्रधानमंत्री जी को समर्पित किए हैं। ये कुछ मुट्ठीभर लोग हैं, जो जेन-जी का नाम खराब कर रहे हैं। जेन-जी जो हैं, वो हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें गर्व है अपने जेन-जी पर।’

पहले नई जनरेशन को कहा था गटरछाप

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन पर कहा था कि जेन-जी की रील्स देखकर उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है। कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘कॉकरोच’ के प्रतीक का इस्तेमाल करने पर भी खरी-खोटी सुनाई है।

कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों के बोलने का तरीका और भाषा बेहद खराब है। उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी में एक साथ किसी फ्रेम में इतना भद्दा कंटेंट नहीं देखा है। इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कैसी परवरिश दे रहा है?”

इसके अलावा कंगना ने नई जनरेशन की महिलाओं पर भी निशाना साधा और उन्हें गटरछाप कहा। कंगना ने सोशल मीडिया से लिखा था, ‘सबसे शर्मनाक बात उन युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है, जो स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभाना चाहतीं। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।’

‘आज तथाकथित वेस्टर्न सोच से प्रभावित भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी सामने आई है। मैं इन्हें ‘गटर जेनरेशन’ कहती हूं। इनमें से कुछ के पास समाज को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन इतनी बदसूरत सोच और भ्रष्ट मानसिकता रखती हैं कि अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं।’

‘इसके बावजूद वे अपनी तथाकथित आजादी का दिखावा करती हैं, नशा, शराब और अनगिनत यौन संबंधों को अपनी आजादी बताती हैं। बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर पलती हैं और लगातार स्वतंत्र जीवन जीने की बातें करती हैं, जबकि वास्तव में वे आत्मनिर्भर होती ही नहीं। एक छोटी-सी याद दिला दूं, आजाद जीवन कमाना पड़ता है। अगर बिना जिम्मेदारी उठाए स्वतंत्र बनने की कोशिश करोगे, तो तुम सिर्फ एक विकृत मानसिकता वाले इंसान हो, ‘गटर छाप’।’

कंगना के इन बयानों पर विवाद हो गया। सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने भी उनके बयान की निंदा की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कंगना के पुराने पार्टी वीडियोज और बोल्ड मूवी क्लिप वायरल हो गए। इन पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

    You Missed

    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी