आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर पलटा, चालक की मौत:कन्नौज में डिवाइडर से टकराने के बाद भूसी सड़क पर बिखरी, हेल्पर घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kannauj
  • Talgram
  • Agra Lucknow Expressway Accident: Container Overturns In Kannauj, Driver Dead

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर पलटा, चालक की मौत:कन्नौज में डिवाइडर से टकराने के बाद भूसी सड़क पर बिखरी, हेल्पर घायलमनोज सिंह गौर | तालग्राम, कन्नौज6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रेन से कंटेनर को हटाया गया। - Dainik Bhaskarक्रेन से कंटेनर को हटाया गया।

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर धान की भूसी बिखर गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

यह घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 169 बेहटा गांव के समीप दोपहर करीब दो बजे हुई। जानकारी के अनुसार, कंटेनर की कमानी का बोल्ट अचानक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। कंटेनर मध्य डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों लेन में पलट गया।

कंटेनर बिहार के बक्सर से धान की भूसी लादकर इटावा जा रहा था। इसमें हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव गौरी निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद सलमान चालक थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई। कानपुर देहात के बिल्हौर थाना क्षेत्र के गडरानी खंड चौरसा निवासी 34 वर्षीय अनुज पाल हेल्पर थे, जो घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजना पांडेय और यूपीड़ा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल हेल्पर अनुज पाल और गंभीर रूप से घायल चालक मोहम्मद सलमान को तत्काल 108 एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

बेहटा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक तरुण प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान यातायात को पीली पट्टी से संचालित किया गया। सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने बताया कि पलटे कंटेनर को क्रेन की मदद से हटाने का काम जारी है, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghaziabad Ghaziabad Green Crackers Sale Rules | License Mandatory & Illegal Storage Arrest गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक…

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Advance Booking; Ranbir Kapoor Movie Copyright Protection | Bombay HC ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक…

    You Missed

    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 1 views
    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    MIAA football Super Bowls will not be held at Gillette Stadium this year – The Boston Globe

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    MIAA football Super Bowls will not be held at Gillette Stadium this year – The Boston Globe