- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kannauj
- Kannauj Student Kidnapped & Murdered | Gangrape Incident Statement
कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागेविकास अवस्थी | कन्नौज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कन्नौज के एक गांव में 18 सितंबर को कॉलेज से घर लौट रही बीए की छात्रा लापता हो गई। सोमवार को वह छिबरामऊ के पास बेसुध हालत में मिली। उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।
यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती गुनाह गांव के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करती है। 18 सितंबर को वह मार्कशीट लेने के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
सोमवार को छात्रा छिबरामऊ में जहानगंज रोड के पास बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। होश आने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। हालांकि, बाद में इलाज के दौरान 22 साल की छात्रा की मौत हो गई। आरोप है कि गुनाह गांव के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को कार में बैठा लिया। वे उसे एटा ले गए, जहां दो दिनों तक उसका शोषण किया गया। इसके बाद उसे छिबरामऊ में जहानगंज रोड के पास फेंककर फरार हो गए।
इस मामले को लेकर छात्रा के पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




