कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी मैसेज- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नही…

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Bank Manager Suicide | Fraud Case Against Customer Nitin Gaur

कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी मैसेज- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नही…कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाबूपुरवा में बैंक मैनेजर के घर के बाहर मौजूद पुलिस फोर्स - Dainik Bhaskarबाबूपुरवा में बैंक मैनेजर के घर के बाहर मौजूद पुलिस फोर्स

मेरी कोई गलती नहीं है… नितिन गौर नाम के कस्टमर ने सब कुछ किया है, बहुत परेशान हूं… कोई सुनने वाला नहीं है। मेरे मोबाइल का पासवर्ड… है। इसमें सबकुछ सेव है, 7 अक्टूबर से ये सब चल रहा है। पत्नी के वाट्सएप पर यह मैसेज भेजकर बंधन बैंक के मैनेजर 34 वर्षीय

.मृतक अनुराग बाजपेई (फाइल फोटो)मृतक अनुराग बाजपेई (फाइल फोटो)

ग्राहक की धोखाधड़ी और शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की तो कमरे से सुसाइड नोट और एसीपी बाबूपुरवा को दिया गया एप्लीकेशन मिला। जांच में सामने आया कि मैनेजर ने सुसाइड करने से पहले पत्नी को ग्राहक की धोखधड़ी से परेशान होने की बात मैसेज में लिखी थी।

किदवई नगर में 2 साल से अकेले रह रहे थे

मूलरूप से उन्नाव के बांगरमऊ निवासी अनुराग बाजपेई गोविंद नगर स्थित बंधन बैंक के गोल्ड लोन विभाग में मैनेजर थे। वह दो साल से किदवई नगर के एम ब्लाक में शैलजा के मकान में किराये पर अकेले रह रहे थे। परिवार में पत्नी दिव्या और तीन बच्चे वैभव, मृत्युंजय व ढाई साल की बेटी देविका हैं।

मृतक ने पत्नी को यह आखिरी मैसेज भेजे थेमृतक ने पत्नी को यह आखिरी मैसेज भेजे थे

पिता रामचंद्र के मुताबिक, अनुराग उनके 9 बच्चों में छठवें नंबर का था। उसने बुधवार दोपहर 2:52 से 2:56 बजे के बीच पत्नी को मोबाइल पर कई मैसेज भेजे थे, जिसमें लिखा था कि 7 अक्टूबर से मामला चल रहा है। ग्राहक नितिन गौर ने सब कुछ किया है… उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है…

दिव्या ने 3:10 बजे मैसेज देखकर लिखा–पूरी बात तो बताते नहीं हो… जिसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दिव्या ने परिवार के लोगों को जानकारी देने के साथ बैंक में फोन किया। बैंक का एक कर्मचारी घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दिव्या को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बाबूपुरवा ACP को लिखा प्रार्थना-पत्र भी मिला

परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पुलिस ने फोरेंसिक टीम के सामने दरवाजा खुलवाया तो अनुराग का शव पंखे से लटका मिला। जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। वहीं, कमरे से ग्राहक से परेशान होकर एसीपी बाबूपुरवा को दिया गया प्रार्थना पत्र भी मिला है।

बाबूपुरवा थानाप्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि सुसाइड नोट और परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Questions Nana Patekar Funeral | Mumbai Bollywood Controversy तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं…

हनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं, 2027 में आ सकती है दूसरी फिल्म

Hindi News Entertainment Bollywood Actor Amit Dubey Statement | Hanuman Ansh 2 Movie Release Update 2027 भास्कर इंटरव्यूहनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट…

You Missed

Norwich City v Southampton: Championship stats & head-to-head

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 0 views
Norwich City v Southampton: Championship stats & head-to-head

कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी मैसेज- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नही…

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी मैसेज- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नही…

Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

Former WSMV 4 entertainment reporter, Jimmy Carter dies at 73

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 5 views