'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन, पहले गेस्ट बनेंगे सलमान:करण जौहर ने लिखा- एक आखिरी बार, भाई के साथ कॉफी; 14 अक्टूबर से शुरू होगा शो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Karan Johar Coffee With Karan Season 9 Finale | Salman Khan Launch

‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन, पहले गेस्ट बनेंगे सलमान:करण जौहर ने लिखा- एक आखिरी बार, भाई के साथ कॉफी; 14 अक्टूबर से शुरू होगा शो2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

करण जौहर के चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है, जिसमें वे सलमान खान के साथ सेट पर नजर आ रहे हैं।

साल 2004 में शुरू हुए इस शो के 8 सीजन में अब तक 161 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। करण जौहर ने इसे अपने टॉक शो का सफर खत्म करने का सही समय बताया है।

आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी।आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी।

पहले एपिसोड में नजर आएंगे सलमान खान

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक आखिरी बार, केवल एक भाई के साथ कॉफी। इस वीडियो में करण सलमान से पूछते दिख रहे हैं, इस एपिसोड में बातचीत कहीं भी जा सकती है। जवाब में सलमान कहते नजर आते हैं ‘जाएगी ही ये तो तय है’।

इससे पहले भी सलमान खान दो बार इस शो में शामिल हो चुके हैं। वे पहली बार अपने पिता सलीम खान के साथ और दूसरी बार अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ काउच पर बैठे थे। इस बार वे अकेले पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

'कॉफी विद करण' में पिता सलीम खान के साथ सलमान खान।‘कॉफी विद करण’ में पिता सलीम खान के साथ सलमान खान।

22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होगा शो

करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होने जा रहा है। करण जौहर ने शो के अंतिम सीजन की घोषणा की थी।

‘कॉफी विद करण’ के पहले एपिसोड के गेस्ट शाहरुख खान और काजोल थे।‘कॉफी विद करण’ के पहले एपिसोड के गेस्ट शाहरुख खान और काजोल थे।

करण जौहर ने कहा- अलविदा कहना भावुक है

आखिरी सीजन की घोषणा करते हुए करण जौहर ने शो के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं बनाई जाती, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब उन्हें आगे बढ़ने देने का फैसला करना पड़ता है।

करण ने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। इस शो ने उन्हें दोस्तियां, यादें, कई अलग-अलग पल और दर्शकों का प्यार दिया।करण ने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। इस शो ने उन्हें दोस्तियां, यादें, कई अलग-अलग पल और दर्शकों का प्यार दिया।

करण के मुताबिक, पूरे सफर में दर्शक लगातार शो के साथ जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने शो के साथ हंसा, बहस की, ट्रोल किया और इसे सेलिब्रेट किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वे हर बार एक और कप कॉफी के लिए वापस आते रहे।

‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड विवादों में रहे

‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड की बातचीत बाद में सुर्खियों में रही। शो के रैपिड-फायर राउंड, कॉफी हैम्पर्स और सेलिब्रिटीज के बयानों की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में होती रही है। कई बातचीत मीम्स और बहस का हिस्सा भी बनीं।

कई बार शो पर हुई बातचीत इतनी चर्चित हुई कि उसका असर फिल्म इंडस्ट्री से बाहर तक देखने को मिला। कुछ मामलों में मेहमानों के बयान विवादों में रहे, तो एक मामले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ियों पर कार्रवाई तक हुई। आइए जानते हैं शो से जुड़े कुछ सबसे चर्चित विवादों के बारे में…

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का विवाद

जनवरी 2019 में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ‘कॉफी विद करण’ के छठे सीजन में पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं को लेकर पंड्या की टिप्पणियों पर विवाद हुआ। पंड्या ने बाद में सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा था कि वह शो के माहौल में बह गए थे।

इसके बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुलाया गया। बाद में निलंबन हटा दिया गया।

अप्रैल 2019 में BCCI लोकपाल ने दोनों पर ₹20-20 लाख का जुर्माना लगाया।अप्रैल 2019 में BCCI लोकपाल ने दोनों पर ₹20-20 लाख का जुर्माना लगाया।

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल वाला एपिसोड इतना विवादित हुआ कि उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

रिपोर्टों के मुताबिक, 11 जनवरी 2019 को हॉटस्टार ने उस एपिसोड को अपनी साइट से हटा दिया और स्टार वर्ल्ड इंडिया ने भी उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाया। ब्रॉडकास्ट कंटेंट से जुड़ी शिकायतों पर BCCC ने भी चैनल को नोटिस जारी किया था।

कंगना रनोट का नेपोटिज्म वाला बयान

2017 में कंगना रनोट शो के पांचवें सीजन में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के मुंह पर ही उन्हें मूवी माफिया कह दिया था।

शो के दौरान कंगना ने बेबाक अंदाज में करण जौहर को नेपोटिज्म का ध्वजवाहक (Flag Bearer of Nepotism) और मूवी माफिया कहा, जिससे यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया।

साल 2017 में कंगना अपनी फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान के साथ करण के शो में पहुंचीं।साल 2017 में कंगना अपनी फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान के साथ करण के शो में पहुंचीं।

उस समय करण ने हंसते हुए बात को टाल दिया, लेकिन बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक कार्यक्रम में उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना अक्सर विक्टिम कार्ड और वुमन कार्ड खेलती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कंगना को फिल्म इंडस्ट्री इतनी खराब लगती है, तो उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए।

दीपिका के ‘कैजुअल डेटिंग’ वाले बयान पर हुआ था विवाद

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्टूबर 2023 में ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 के पहले एपिसोड में पहली बार साथ नजर आए थे।

शो के दौरान दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए थे। रणवीर ने बताया था कि उन्होंने 2015 में ही दीपिका को प्रपोज कर दिया था और दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी। शो में पहली बार उनकी शादी का वीडियो भी दिखाया गया था।

हालांकि, इस एपिसोड का सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हिस्सा दीपिका का अपनी शुरुआती डेटिंग लाइफ को लेकर किया गया खुलासा था। दीपिका ने बताया था कि रणवीर से रिश्ते की शुरुआत में दोनों के बीच कोई आधिकारिक कमिटमेंट नहीं था। उन्होंने कहा था कि वह उस समय दूसरे लोगों से भी मिल रही थीं और डेट कर रही थीं। हालांकि, उनके मन में यह बात थी कि आखिर में उन्हें रणवीर के पास ही वापस जाना है।

वहीं, करण जौहर ने बाद में दीपिका और रणवीर का बचाव किया था। उन्होंने ट्रोलिंग को बकवास बताते हुए कहा था कि दोनों ने शो पर अपनी जिंदगी को ईमानदारी से सामने रखा था।वहीं, करण जौहर ने बाद में दीपिका और रणवीर का बचाव किया था। उन्होंने ट्रोलिंग को बकवास बताते हुए कहा था कि दोनों ने शो पर अपनी जिंदगी को ईमानदारी से सामने रखा था।

दीपिका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। कुछ यूजर्स ने उनके पुराने बयानों को सामने लाकर उन पर विरोधाभास के आरोप लगाए थे। रणवीर के शो के दौरान दिए गए रिएक्शन और एक्सप्रेशन्स को लेकर भी कई मीम्स वायरल हुए थे।

दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर पर कमेंट

साल 2010 में प्रसारित हुए ‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर शो में पहुंची थीं। रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने दीपिका से पूछा था कि रणबीर कपूर को किस प्रोडक्ट का विज्ञापन करना चाहिए। दीपिका ने जवाब दिया था- “कंडोम ब्रांड।”

इसके बाद करण ने पूछा था कि वह रणबीर को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी। इस पर दीपिका ने कहा था- “कंडोम का एक पैकेट।”

उस समय दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था। इस बयान के बाद रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर नाराज हो गए थे।

इसी एपिसोड में सोनम कपूर ने भी रणबीर को लेकर टिप्पणी की थी और कहा था कि रणबीर एक अच्छे दोस्त हैं, लेकिन बेहतरीन बॉयफ्रेंड नहीं हैं।इसी एपिसोड में सोनम कपूर ने भी रणबीर को लेकर टिप्पणी की थी और कहा था कि रणबीर एक अच्छे दोस्त हैं, लेकिन बेहतरीन बॉयफ्रेंड नहीं हैं।

करीना कपूर का प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर सवाल

शो के तीसरे सीजन में करीना कपूर से पूछा गया था कि वह प्रियंका चोपड़ा से कौन-सा सवाल पूछना चाहेंगी। करीना ने प्रियंका के एक्सेंट को लेकर सवाल किया।

बाद में प्रियंका भी शो पर पहुंचीं और उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें अपना एक्सेंट वहीं से मिला, जहां से उनके बॉयफ्रेंड को मिला था।

इमरान हाशमी का ऐश्वर्या राय पर कमेंट

2014 में प्रसारित हुए ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन में रैपिड-फायर राउंड में इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए ‘प्लास्टिक’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

यह जवाब काफी चर्चा में रहा। बाद में इमरान ने बताया था कि रैपिड-फायर राउंड में उन्हें जो पहला जवाब सूझा, वह बोल दिया था।

‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन का यह एपिसोड फरवरी 2014 में प्रसारित हुआ था, जिसमें इमरान हाशमी के साथ फिल्ममेकर महेश भट्ट मेहमान बनकर पहुंचे थे।‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन का यह एपिसोड फरवरी 2014 में प्रसारित हुआ था, जिसमें इमरान हाशमी के साथ फिल्ममेकर महेश भट्ट मेहमान बनकर पहुंचे थे।

सलमान ने ‘कॉफी विद करण’ में दो बार कहा था- ‘मैं वर्जिन हूं’

सलमान खान का ‘कॉफी विद करण’ में दिया गया ‘वर्जिन’ वाला बयान शो के सबसे चर्चित पलों में शामिल रहा। उन्होंने यह बयान पहली बार 2013 में ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में दिया था।

करण जौहर ने सलमान से उनकी रिलेशनशिप और निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में सलमान ने कहा था कि वह वर्जिन हैं और उन्होंने खुद को अपनी होने वाली पत्नी के लिए बचाकर रखा है।

यह बयान करीब तीन साल बाद एक बार फिर चर्चा में आया। 2016 में ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के 100वें एपिसोड में सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान करण जौहर ने उनसे दोबारा यही सवाल किया। सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ नहीं बदला है और वह अब भी वर्जिन हैं।

रणवीर ने अनुष्का से पूछा था आपत्तिजनक सवाल

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा साल 2011 में ‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन के 16वें एपिसोड में साथ पहुंचे थे। दोनों फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की सफलता के बाद शो में मेहमान बने थे।

बातचीत के दौरान रणवीर ने अनुष्का से आपत्तिजनक अंदाज में पूछा था, “क्या तुम अपनी बैक पिंच करवाना चाहती हो? मैं यहीं हूं।”

इस पर अनुष्का हैरान हो गई थीं और उन्होंने तुरंत रणवीर को फटकार लगाते हुए कहा था, “मुझसे इस तरह बात मत करो।”

2011 में प्रसारित हुए इस एपिसोड के समय यह बातचीत ज्यादा चर्चा में नहीं आई थी। हालांकि, जनवरी 2019 में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल से जुड़े ‘कॉफी विद करण’ विवाद के बीच रणवीर और अनुष्का का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुआ था।

इसके बाद यूजर्स ने रणवीर के कमेंट की आलोचना की थी और इसे महिलाओं के प्रति अनुचित और सेक्सिस्ट बताया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी मैसेज- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नही…

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Bank Manager Suicide | Fraud Case Against Customer Nitin Gaur कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी…

    तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Questions Nana Patekar Funeral | Mumbai Bollywood Controversy तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं…

    You Missed

    Real Madrid, adidas, and FARM Rio present a new collection inspired by Brazil

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Real Madrid, adidas, and FARM Rio present a new collection inspired by Brazil

    'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन, पहले गेस्ट बनेंगे सलमान:करण जौहर ने लिखा- एक आखिरी बार, भाई के साथ कॉफी; 14 अक्टूबर से शुरू होगा शो

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन, पहले गेस्ट बनेंगे सलमान:करण जौहर ने लिखा- एक आखिरी बार, भाई के साथ कॉफी; 14 अक्टूबर से शुरू होगा शो

    Norwich City v Southampton: Championship stats & head-to-head

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Norwich City v Southampton: Championship stats & head-to-head

    कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी मैसेज- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नही…

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:पत्नी को किया आखिरी मैसेज- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नही…

    Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

    तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं