यूपी पुलिस परीक्षा में अभ्यर्थी मंदिर में सोने को मजबूर:कानपुर देहात में परीक्षा केंद्र के बाहर रात गुजारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur dehat
  • Kanpur Dehat Exam Center Night Stay | UP Police Aspirants Forced Temple Sleep

यूपी पुलिस परीक्षा में अभ्यर्थी मंदिर में सोने को मजबूर:कानपुर देहात में परीक्षा केंद्र के बाहर रात गुजारीकानपुर देहात3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को कानपुर देहात में परीक्षा केंद्र के बाहर रात गुजारनी पड़ी। अकबरपुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास बने एक मंदिर परिसर में कई परीक्षार्थी खुले आसमान के नीचे सोते हुए मिले।

दैनिक भास्कर की टीम ने रात करीब 1 बजे अकबरपुर इंटर कॉलेज के बाहर यह नजारा देखा। मंदिर परिसर में सो रहे अधिकांश अभ्यर्थी फतेहपुर जनपद के निवासी थे, जो प्रयागराज में रहकर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

अभ्यर्थियों ने बताया कि उनकी परीक्षा सुबह की पाली में थी। समय पर केंद्र पहुंचने के लिए वे रात लगभग 11 बजे ही अकबरपुर पहुंच गए थे। हालांकि, ठहरने की कोई उचित व्यवस्था न मिलने के कारण उन्हें मंदिर परिसर में ही रात बितानी पड़ी।

फतेहपुर निवासी अभ्यर्थी अंकित सोनकर ने बताया कि उन्होंने प्रयागराज में रहकर लंबे समय तक इस परीक्षा की तैयारी की है। उन्होंने पूरी मेहनत से तैयारी कि है और उन्हें अपनी तैयारी पर भरोसा है। हालांकि, परिणाम क्या होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।

बातचीत के दौरान अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा प्रभावित होता है। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि यह परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी।

मंदिर परिसर में जमीन पर लेटे ये युवा केवल एक रात नहीं काट रहे थे, बल्कि अपने भविष्य के सपनों को साकार करने की उम्मीद के साथ अगली सुबह का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी नजर परीक्षा के निष्पक्ष परिणाम पर टिकी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Civil Lines Multilevel Parking Problems | Prayagraj Parking Visit आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे…

    You Missed

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी