कानपुर देहात में अंग्रेजों के जमाने का पुल जर्जर:दरारों के बीच दौड़ रहे भारी वाहन, 50 गांवों के हजारों लोगों की जान पर खतरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur dehat
  • Kanpur Dehat Bridge Danger | British Era Lifeline Risking Lives

कानपुर देहात में अंग्रेजों के जमाने का पुल जर्जर:दरारों के बीच दौड़ रहे भारी वाहन, 50 गांवों के हजारों लोगों की जान पर खतराकानपुर देहात2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में स्थित इंदलपुर का लालू पुल जर्जर हालत में है। यह पुल कई जगह से चटक चुका है, इसके नीचे बड़ी दरारें हैं और रेलिंग भी टूटी हुई है। इसके बावजूद, इस पर से लगातार भारी वाहन गुजर रहे हैं, जिससे हर दिन हजारों लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

यह पुल अंग्रेजों के जमाने का बताया जाता है, लेकिन आज भी यह लगभग 50 गांवों के लिए जीवनरेखा है। कानपुर देहात के इंदलपुर, लालाभगत, गंभीरा, बिरूहुन, नैला कटरा, विजयपुर गदाईपुर, बैरीसाल, नवलपुर और जगम्मनपुर जैसे दर्जनों गांवों के लोग इसी पुल से होकर रसूलाबाद, झींझक, बेला और माती मुख्यालय तक पहुंचते हैं।

इसके अतिरिक्त, रसूलाबाद से बिषधन और मकनपुर होते हुए लखनऊ एक्सप्रेसवे तथा कानपुर नगर जाने वाले लोगों के लिए भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। निजी बसों से लेकर अन्य बड़े वाहनों तक का आवागमन इसी पुल से होता है, जिससे इसकी जर्जर हालत के बावजूद इस पर निर्भरता बहुत अधिक है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जब भारी वाहन पुल से गुजरते हैं तो उसमें कंपन महसूस होता है। पुल पहले से ही संकरा है और इसकी दोनों तरफ की रेलिंग भी कई स्थानों पर टूटी हुई है। सावन के महीने में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से यह खतरा और भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने कई बार इस संबंध में शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। हालांकि, सिंचाई विभाग ने अब पुल का निरीक्षण किया है। विभाग के जेई अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बताया कि नए पुल के निर्माण और पुराने पुल के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी चल रही है। एसडीओ राजेश यादव के अनुसार, जर्जर पुलों को चिन्हित कर उनके प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

यह क्षेत्र कन्नौज लोकसभा के अंतर्गत आता है, जिसके सांसद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। वहीं, रसूलाबाद से भाजपा की पूनम शंखवार विधायक हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब तक नया पुल नहीं बन जाता, तब तक इस जर्जर पुल से गुजर रहे हजारों लोगों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Controversy | Sai Pallavi Sita Action Scene Backlash ‘रामायण’ में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले-…

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

    You Missed

    In setback to Netanyahu, rival Eisenkot to be tasked with forming next Israeli government. But the path remains complicated | CNN

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    In setback to Netanyahu, rival Eisenkot to be tasked with forming next Israeli government. But the path remains complicated | CNN

    'रामायण' में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    'रामायण' में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 7 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स