'रामायण' में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayan Movie Controversy | Sai Pallavi Sita Action Scene Backlash

‘रामायण’ में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ की रिलीज के बाद इसमें माता सीता के एक्शन सीन को लेकर विवाद हो गया है।

फिल्म के एक दृश्य में अभिनेत्री साई पल्लवी (सीता) को भगवान राम (रणबीर कपूर) के साथ खर और दूषण की 14,000 राक्षसों की सेना से लड़ते हुए दिखाया गया है।

दर्शकों ने इसे वाल्मीकि रामायण के तथ्यों से छेड़छाड़ बताते हुए इसकी आलोचना की है। वहीं, मेकर्स और निर्देशक ने लॉस एंजिल्स में आयोजित प्रीमियर के दौरान बताया कि यह दृश्य ‘अद्भुत रामायण’ से प्रेरित है।

खर-दूषण युद्ध के सीन पर दर्शकों की आपत्ति

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म के इस दृश्य पर कड़ा एतराज जताया है। दर्शकों का कहना है कि पौराणिक ग्रंथों और वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ने पंचवटी में खर और दूषण की 14 हजार राक्षसों की सेना से अकेले ही युद्ध किया था।

युद्ध शुरू होने से पहले श्री राम ने माता सीता की सुरक्षा के लिए उन्हें लक्ष्मण के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। दर्शकों ने फिल्म में माता सीता को हथियार उठाकर युद्ध लड़ते दिखाने पर सवाल उठाए हैं।\

‘शास्त्रों से छेड़छाड़’ का आरोप

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स इस सीन को शास्त्रों को तोड़-मरोड़कर पेश करना बता रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि 14 साल के वनवास के दौरान माता सीता ने किसी भी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था।

सूर्पणखा की नाक काटने की घटना के बाद राम और लक्ष्मण ने ही राक्षसों का मुकाबला किया था। कई यूजर्स ने मेकर्स पर सिनेमाई लिबर्टी के नाम पर मूल कथा को बदलने का आरोप लगाया है।

सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

विवाद पर लॉस एंजिल्स में अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत करते हुए निर्देशक नीतेश तिवारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि टीम इस बात को लेकर पूरी तरह सतर्क थी कि किन चरित्रों के साथ बदलाव नहीं किया जा सकता।

नीतेश तिवारी ने बताया कि भगवान राम के दिव्य स्वरूप को बिल्कुल भी नहीं छेड़ा गया है। वहीं, माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने के लिए ‘अद्भुत रामायण’ ग्रंथ से प्रेरणा ली गई है, जिसमें उन्हें योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया गया है।

रामायण के निदेशक नीतेश तिवारी।रामायण के निदेशक नीतेश तिवारी।

रणबीर और यश की एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को अपनी भव्यता, विजुअल इफेक्ट्स और विजुअल स्केल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और रावण के किरदार में साउथ स्टार यश के अभिनय को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

    You Missed

    In setback to Netanyahu, rival Eisenkot to be tasked with forming next Israeli government. But the path remains complicated | CNN

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    In setback to Netanyahu, rival Eisenkot to be tasked with forming next Israeli government. But the path remains complicated | CNN

    'रामायण' में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 2 views
    'रामायण' में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • 7 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स