प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे की रॉड से किया था वार, 6 साल से प्रेम-प्रसंग; दोनों गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur dehat
  • Kanpur Dehat Murder Case | Lover And Accomplice Arrested For Killing Girl

प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे की रॉड से किया था वार, 6 साल से प्रेम-प्रसंग; दोनों गिरफ्तारकानपुर देहात2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर देहात में प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की। सोमवार को सड़क किनारे युवती का शव मिला था। पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है।

युवती की शादी तय होने के बाद से प्रेमी नाराज चल रहा था। इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या का प्लान बनाया। दोनों के बीच 6 साल से प्रेम-प्रसंग था। मामला शिवली थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरा मामला…

दादा ने दर्ज कराया था FIR

5 अक्टूबर की रात रैपालपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक रास्ते के किनारे युवती का शव मिला था। मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद मृतक के दादा की तहरीर पर पीछा करने, रास्ते में परेशान करने, जबरन ले जाने, दुष्कर्म और हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। मामला शिवली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शिवम ने युवती से छह साल से अधिक समय से प्रेम संबंध होने की बात बताई। पुलिस का दावा है कि युवती की शादी तय होने से वह नाराज था। आरोपी ने युवती के होने वाले पति और उसके भाई को भी शादी न करने की धमकी दी थी।

अमन के घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को शिवम ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और बाइक से अपने साथी अमन के घर ले गया। उस समय अमन के घर पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दो से तीन बार दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद शिवम ने दावा किया कि युवती ने शादी के लिए 50 हजार रुपए मांगे और रकम नहीं देने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में शिवम ने पहले से युवती की हत्या की योजना बनाने की बात भी बताई।

लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

पुलिस के मुताबिक, शिवम ने लोहे की रॉड से युवती के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में ही दफनाने की बात कही गई, लेकिन अमन ने इसका विरोध किया। दोनों ने शव को बाहर ठिकाने लगाने का फैसला किया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे दोनों आरोपी बाइक से युवती के शव को बीच में रखकर रैपालपुर के पास नहर पटरी किनारे पहुंचे और शव को वहां फेंककर फरार हो गए। रात करीब 11 बजे शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पिता की मौत के मामले में भी आरोपी का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शिवम ने युवती के पिता की 2021 में हुई मौत को लेकर भी दावा किया। आरोपी का कहना है कि युवती के पिता इस रिश्ते का विरोध करते थे और उसने उनके साथ भी मारपीट की थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार उस समय दर्ज मुकदमा मारपीट का था और मौत करीब एक महीने बाद इलाज के दौरान हुई थी। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

————————-

ये खबर भी पढ़िए-

शादी तय हुई तो गर्लफ्रेंड को मार डाला:झांसी में प्रेमी ने घर में घुसकर कनपटी पर मारी गोली, 4 साल से अफेयर था

झांसी में शादी तय होने से नाराज बॉयफ्रेंड ने 19 साल की गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड दीवार फांदकर घर में घुसा। फिर लड़की की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बॉयफ्रेंड अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन, घरवालों ने उसे रोक लिया। इसके बाद वह घर से भाग गया। पूरी खबर पढ़िए

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाना पाटेकर को पिता के निधन का रहा था मलाल:दवाइयों के पैसे नहीं जुटा पाए थे, दोस्तों ने की थी आर्थिक मदद

    Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Death Actor Dies Goa Residence Father Relationship Revealed Interview नाना पाटेकर को पिता के निधन का रहा था मलाल:दवाइयों के पैसे नहीं जुटा पाए…

    लखनऊ में NHM कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन:रेगुलराइजेशन समेत तमाम मांगों को लेकर इको गार्डन में धरना, 75 जिलों से हजारों कर्मी पहुंचे

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow NHM Protest | Thousands NHM Staff Demand Regularization At Eco Garden लखनऊ में NHM कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन:रेगुलराइजेशन समेत तमाम मांगों को लेकर…

    You Missed

    Andreeva seeks first win over Alexandrova in Beijing quarterfinal

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 1 views
    Andreeva seeks first win over Alexandrova in Beijing quarterfinal

    प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे की रॉड से किया था वार, 6 साल से प्रेम-प्रसंग; दोनों गिरफ्तार

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 2 views
    प्रेमी ने साथी संग मिलकर युवती की हत्या की:दुष्कर्म कर लोहे की रॉड से किया था वार, 6 साल से प्रेम-प्रसंग; दोनों गिरफ्तार

    Fire tears through building in southeast Durham

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 4 views
    Fire tears through building in southeast Durham

    नाना पाटेकर को पिता के निधन का रहा था मलाल:दवाइयों के पैसे नहीं जुटा पाए थे, दोस्तों ने की थी आर्थिक मदद

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 4 views
    नाना पाटेकर को पिता के निधन का रहा था मलाल:दवाइयों के पैसे नहीं जुटा पाए थे, दोस्तों ने की थी आर्थिक मदद

    Woman arrested, charged with assaulting child at Pittsboro daycare facility

    • By dp
    • October 8, 2026
    • 6 views

    • 5 views
    लखनऊ में NHM कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन:रेगुलराइजेशन समेत तमाम मांगों को लेकर इको गार्डन में धरना, 75 जिलों से हजारों कर्मी पहुंचे