कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नौकरी का दिया झांसा, कोतवाली में 3 पर FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Job Scam | Fraud Case Filed Against Education Commission Agents

कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नौकरी का दिया झांसा, कोतवाली में 3 पर FIRकानपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिक्षा आयोग में नौकरी दिलाने के नाम पर 43 युवाओं से करीब 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के संयुक्त सचिव से जुड़ा बताकर लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), चपरासी और माली के

.

शिक्षा आयोग में रिश्तेदार को बताया ज्वाइंट सेक्रेटरी

नेहरू नगर निवासी शरद अवस्थी के मुताबिक, वह वर्ष 2011 से नारायन सिनेमा और सत्यम सिनेमा में प्रबंधक व प्रापर्टी केयर टेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात फजलगंज निवासी नीरज मिश्रा से हुई। आरोप है कि नीरज ने अपने ममिया ससुर अरविंद नारायन शुक्ला को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में ज्वाइंट सेक्रेटरी बताया।

उसने अपनी चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति होने का दावा करते हुए राज्यपाल कोटे से सीधी भर्ती कराने की बात कही। एलडीसी और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए सात चरणों की कागजी कार्रवाई बताई गई। अभ्यर्थियों से हलफनामा, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो मांगे गए। नियुक्ति पत्र मिलने से पहले ढाई लाख और वेतन शुरू होने के बाद बाकी ढाई लाख रुपये देने की बात कही गई।

सितंबर 2025 में पीड़ित से वसूल ढाई लाख

शरद अवस्थी का आरोप है कि उनके बेटे यशवर्धन और बेटी अर्चिता को एलडीसी पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर जुलाई से सितंबर 2025 के बीच ढाई लाख रुपये लिए गए। वहीं उनके परिचित शान अली ने अपने भतीजे मो.सोहेल की लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए जून 2025 में दो लाख रुपये दिए। आरोप है कि ज्ञानेंद्र दुबे खुद को संयुक्त सचिव का निजी सहायक बताता था।

अभ्यर्थियों को लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय और प्रयागराज आयोग में बुलाकर आवेदन पर हस्ताक्षर कराए गए। पांच सितंबर 2025 को लोक भवन में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने की बात कही गई। बाद में तिथि बदलने का हवाला देकर अभ्यर्थियों को टाल दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस तरह करीब 43 अभ्यर्थियों से लगभग 80 लाख रुपये वसूले गए।

कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के जनशिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की थी मामले को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला; 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होना था शो

Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Delhi Concert Denied Permission | JLN Stadium Show Cancelled दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला;…

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

Hindi News Local Punjab Jalandhar Diljit Dosanjh Delhi Concert Cancelled | JLN Stadium Event Permission Denied दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का…

You Missed

Medical professionals among 15 charged in alleged healthcare fraud worth $2 billion

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 4 views
Medical professionals among 15 charged in alleged healthcare fraud worth  billion

कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नौकरी का दिया झांसा, कोतवाली में 3 पर FIR

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 3 views
कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नौकरी का दिया झांसा, कोतवाली में 3 पर FIR

‘Survivor 51’ has already lost 7 castaways. These 14 are still standing.

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 5 views
‘Survivor 51’ has already lost 7 castaways. These 14 are still standing.

दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला; 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होना था शो

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 4 views
दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला; 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होना था शो

Princess Kate shares update on Prince George as he settles into Eton life

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 6 views

  • 7 views
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो