शबाना आजमी बोलीं- मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती:एक्ट्रेस ने कहा- ईद, गरारा, उर्दू पसंद है, धर्म को निजी मामला बताया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shabana Azmi Statement | Religion Personal Matter, Love Eid & Urdu

शबाना आजमी बोलीं- मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती:एक्ट्रेस ने कहा- ईद, गरारा, उर्दू पसंद है, धर्म को निजी मामला बताया5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शबाना आजमी ने 'अर्थ', 'खंडहर', 'पार', 'मासूम', 'मंडी' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। - Dainik Bhaskarशबाना आजमी ने ‘अर्थ’, ‘खंडहर’, ‘पार’, ‘मासूम’, ‘मंडी’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा कि वो मुस्लिम हैं, उन्हें ईद, गरारा (ड्रेस), उर्दू भाषा और खाना पसंद है, लेकिन वो नमाज नहीं पढ़ती हैं।

शबाना ने यह भी कहा कि उनके लिए धर्म एक निजी मामला है और अगर किसी को पूजा करने से सुकून मिलता है, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

दरअसल, शबाना ने हाल ही में IIMUN (इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस) के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा, “मेरे पिता नास्तिक थे। मेरी मां कुछ हद तक इसका पालन करती थीं, लेकिन गंभीरता से नहीं। मेरा मतलब है कि वह ऐसी चीजें करती थीं, जैसे जब हम यात्रा कर रहे होते थे, तो वह एक इमाम-ए-जमीन बांधती थीं और कुछ चीजें पढ़ती थीं। कुछ चीजें उनकी अपनी थीं। जैसे हम लोग ‘माशाअल्लाह’ और ‘इंशाअल्लाह’ बोलते हैं।”

शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को प्रगतिशील शायर कैफी आजमी और थियेटर अभिनेत्री शौकत आजमी के घर हुआ था।शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को प्रगतिशील शायर कैफी आजमी और थियेटर अभिनेत्री शौकत आजमी के घर हुआ था।

उन्होंने बताया कि माशाअल्लाह और इंशाअल्लाह कहने को लेकर उनके पति जावेद अख्तर पूछते हैं कि वह ऐसा क्यों कहती रहती हैं।

जावेद अख्तर उनसे कहते हैं, “अगर कोई हर समय ‘प्रभु जी की मर्जी’ कहे, तो तुम्हें कैसा लगेगा?” इस पर शबाना ने कहा कि उन्हें ये शब्द उनकी भाषा का हिस्सा लगते हैं।

शबाना आजमी की शादी 9 दिसंबर 1984 को जावेद अख्तर से हुई थी।शबाना आजमी की शादी 9 दिसंबर 1984 को जावेद अख्तर से हुई थी।

‘धर्म से सुकून मिलता है, तो किसी को परेशानी क्यों हो?’

शबाना ने बताया कि उन्हें धर्म के बारे में जानने की कभी खास उत्सुकता नहीं रही। उन्होंने जावेद अख्तर को कट्टर नास्तिक बताते हुए कहा कि अगर किसी को धर्म का पालन करके सुकून मिलता है, तो उसे ऐसा करने देना चाहिए। किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि जावेद अख्तर का मानना है कि अगर धार्मिक लोग उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, तो उन्हें भी नास्तिक होने के नाते अपनी बात रखने और आहत महसूस करने का अधिकार है। शबाना के मुताबिक, यह दोनों तरफ से जुड़ा मामला है।

‘धर्म निजी मामला है, सरकार को दखल नहीं देना चाहिए’

शबाना ने कहा कि उनके लिए भगवान और धर्म से जुड़ा सवाल निजी है। अगर किसी को पूजा करने से सुकून मिलता है, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। साथ ही, उनका मानना है कि सरकार को किसी के निजी धार्मिक विश्वास में दखल नहीं देना चाहिए।

बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कहा था कि वह एक कल्चरल मुस्लिम हैं, प्रैक्टिसिंग मुस्लिम नहीं, तो इस पर उन्होंने कहा, “हां, मैं मुसलमान हूं। मुझे ईद, गरारा, उर्दू भाषा और खाना, ये सब पसंद है। लेकिन हम नमाज नहीं पढ़ते हैं और धर्म से इस तरह का कोई वास्ता नहीं है।”

शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए रिकॉर्ड 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है, जो किसी भी अभिनेत्री के लिए सबसे ज्यादा है।शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए रिकॉर्ड 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है, जो किसी भी अभिनेत्री के लिए सबसे ज्यादा है।

शबाना बोलीं- यूनिफॉर्म नहीं, कॉमन सिविल कोड होना चाहिए

शबाना आजमी ने यह भी कहा कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड के बजाय कॉमन सिविल कोड होना चाहिए। यह कानून महिलाओं के साथ समानता और न्याय पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक समूह का तय किया कानून सभी पर थोपने के बजाय अलग-अलग धर्मों के न्यायपूर्ण कानूनों पर चर्चा होनी चाहिए।

एक्ट्रेस ने कहा कि कॉमन सिविल कोड का एक मसौदा तैयार किया जाए, जिसमें सभी धर्मों के न्यायसंगत कानून शामिल हों। इसे चर्चा के लिए खुला रखा जाए और फिर सभी की राय से कानून बनाया जाए।

‘पर्सनल लॉ में महिलाओं से भेदभाव’

शबाना ने कहा कि अलग-अलग धर्मों के पर्सनल लॉ में शादी, गुजारा भत्ता और विरासत जैसे मामलों में महिलाओं के साथ भेदभाव होता है। महिलाओं के साथ अन्याय करने वाले कानूनों को धार्मिक परंपरा के नाम पर बचाया नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय मुस्लिम समुदाय में असुरक्षा की भावना थी। इसलिए उन्हें अपने पर्सनल लॉ के मामले में आजादी दी गई। उम्मीद थी कि समय के साथ समुदाय में भरोसा बढ़ेगा और लोग अपने धर्मों के भीतर सुधार की मांग करेंगे। हालांकि, उनके मुताबिक, ऐसा पूरी तरह नहीं हो पाया।

शबाना आजमी को भारत सरकार ने सिनेमा और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए 1988 में पद्म श्री और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।शबाना आजमी को भारत सरकार ने सिनेमा और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए 1988 में पद्म श्री और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

‘बटवारा 1947’ में नजर आई थीं

शबाना आजमी हाल ही में निर्देशक राजकुमार संतोषी की पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘बटवारा 1947’ में नजर आई थीं।

यह फिल्म 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी थी। यह असगर वजाहत के 1989 के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित थी।

यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी दिन उनकी एक और फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म में शबाना आजमी का किरदार काफी अलग और चर्चा में रहा, क्योंकि वह इसमें एक विलेन की भूमिका में नजर आईं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नौकरी का दिया झांसा, कोतवाली में 3 पर FIR

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Job Scam | Fraud Case Filed Against Education Commission Agents कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ…

    दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला; 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होना था शो

    Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Delhi Concert Denied Permission | JLN Stadium Show Cancelled दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला;…

    You Missed

    Patriots rule out five players, including guard Alijah Vera-Tucker and cornerback Carlton Davis, for game vs. Bears – The Boston Globe

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 3 views
    Patriots rule out five players, including guard Alijah Vera-Tucker and cornerback Carlton Davis, for game vs. Bears – The Boston Globe

    शबाना आजमी बोलीं- मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती:एक्ट्रेस ने कहा- ईद, गरारा, उर्दू पसंद है, धर्म को निजी मामला बताया

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    शबाना आजमी बोलीं- मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती:एक्ट्रेस ने कहा- ईद, गरारा, उर्दू पसंद है, धर्म को निजी मामला बताया

    Medical professionals among 15 charged in alleged healthcare fraud worth $2 billion

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 7 views
    Medical professionals among 15 charged in alleged healthcare fraud worth  billion

    कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नौकरी का दिया झांसा, कोतवाली में 3 पर FIR

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    कानपुर में नौकरी के नाम 43 लोगों से 80-लाख ठगे:गर्वनर कोटे से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नौकरी का दिया झांसा, कोतवाली में 3 पर FIR

    ‘Survivor 51’ has already lost 7 castaways. These 14 are still standing.

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 7 views
    ‘Survivor 51’ has already lost 7 castaways. These 14 are still standing.

    दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला; 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होना था शो

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 7 views
    दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में शो की अनुमति नहीं:पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला; 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होना था शो