गैंगस्टर अजय ठाकुर पर हवाई फायरिंग का आरोप:विधायक का स्टीकर लगी कार में 6 लोग थे, पीट-पीटकर किया बेहोश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Gangster Ajay Thakur Firing | MLA Sticker Car Case

गैंगस्टर अजय ठाकुर पर हवाई फायरिंग का आरोप:विधायक का स्टीकर लगी कार में 6 लोग थे, पीट-पीटकर किया बेहोश5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलाकाई लोगों की पिटायी के बाद बेसुध पड़ा गैंगस्टर अजय ठाकुर - Dainik Bhaskarइलाकाई लोगों की पिटायी के बाद बेसुध पड़ा गैंगस्टर अजय ठाकुर

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के जूही कलां डब्ल्यू ब्लॉक में रविवार रात गैंगस्टर ने इलाके में फायरिंग की थी, जिससे इलाके में अफरा–तफरी मच गई थी। मौके पर लोग पहुंचे तो आरोपी ने भागने के दौरान अपनी स्कॉर्पियों से 300 मीटर तक ई–ऑटो घसीटते हुए ले गया था।

.इसी स्कॉर्पियों में युवक को पीट रहे थे आरोपीइसी स्कॉर्पियों में युवक को पीट रहे थे आरोपी

उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी ई-ऑटो मालकिन सुमन ने थाने में तहरीर देकर विधायक का स्टीकर लगी काली स्कॉर्पियो सवार गैंगस्टर अजय ठाकुर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आधा दर्जन युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे

उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी ई–ऑटो मालकिन सुमन के मुताबिक रविवार रात एक युवक का पीछा करते हुए भाजपा का झंडा और विधायक का स्टीकर लगी हुई तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो बस्ती में पहुंची थी। स्कॉर्पियो में आधा दर्जन युवक सवार थे। आरोप है कि कार सवार युवक पीछा किए जा रहे युवक को खींचकर गाड़ी के अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

कच्ची बस्ती निवासी सुमन का क्षतिग्रस्त ऑटोकच्ची बस्ती निवासी सुमन का क्षतिग्रस्त ऑटो

शोर–गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों ने विरोध किया तो स्कॉर्पियो सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इसी बीच गैंगस्टर अजय ठाकुर ने मौके से भागने के लिए तेजी से गाड़ी बैक की, जिससे वहां खड़ा सुमन का ई-ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठे चालक गयाप्रसाद को भी चोटें आईं थीं।

ई-ऑटो मालकिन ने पुलिस से शिकायत की

घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और उसमें सवार गैंगस्टर अजय ठाकुर समेत अन्य युवकों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट में बर्रा थाने का गैंगस्टर अजय ठाकुर, शेरा उर्फ साहिल और आयुष घायल हुए हैं। तीनों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, ई-ऑटो मालकिन की ओर से तहरीर दी गई है। उसके आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फायरिंग के आरोप समेत घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Vaani Kapoor & Palash Sen Jaipur Airport Visit | Latest Photos शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक…

रश्मिका-विजय ने ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत की:एक्ट्रेस बोलीं- मुश्किल वक्त में आप नहीं, विजय साथ थे; एक्टर बोले- भाड़ में जाओ

Hindi News Entertainment Bollywood Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Cyber Complaint | Hyderabad Controversy रश्मिका-विजय ने ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत की:एक्ट्रेस बोलीं- मुश्किल वक्त में आप नहीं, विजय…

You Missed

Ohio State professor who assaulted cameraman resigns

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
Ohio State professor who assaulted cameraman resigns

गैंगस्टर अजय ठाकुर पर हवाई फायरिंग का आरोप:विधायक का स्टीकर लगी कार में 6 लोग थे, पीट-पीटकर किया बेहोश

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
गैंगस्टर अजय ठाकुर पर हवाई फायरिंग का आरोप:विधायक का स्टीकर लगी कार में 6 लोग थे, पीट-पीटकर किया बेहोश

Apple gives iPad mini its biggest update ever

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
Apple gives iPad mini its biggest update ever

शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 7 views
शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

The polar vortex could make history before winter even begins – The Weather Network