कानपुर नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक कल:15 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 6 नए सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Nagar Nigam Executive Meeting | 15 Proposals & Oath Ceremony

कानपुर नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक कल:15 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 6 नए सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथकानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार दोपहर 2 बजे होगी। बैठक में शहर के विकास, पार्क, चौराहों के नामकरण और निर्माण कार्यों से जुड़े 15 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सर्वसम्मति से चुने गए 6 नए कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई जा

.

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि 1 अक्टूबर को नगर आयुक्त के अचानक लखनऊ जाने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब सोमवार को बैठक की जाएगी। इसके 72 घंटे बाद नगर निगम सदन की बैठक भी बुलाई जाएगी। इस बार 2 दिन तक सदन चलेगा। इसमें शहर की समस्याओं पर चर्चा होगी और सभी पार्षदों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।

रामलीला द्वार बनवाने का प्रस्ताव

बैठक में मेस्टन रोड स्थित रामलीला सोसाइटी के लिए अस्पताल रोड पर निजी खर्च से भव्य द्वार बनवाने की अनुमति और अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा कोतवाली चौराहे से परेड ग्राउंड सद्भावना चौराहे तक के मार्ग का नाम श्री रामलीला मार्ग रखने का प्रस्ताव भी शामिल है।

कानपुर नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी।कानपुर नगर निगम मुख्यालय में कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी।

पार्क का नाम सूर्य सरोवर पार्क रखने की मांग

वार्ड-54 के पार्षद कौशल कुमार मिश्रा ने केशवपुरम स्थित पार्क का नाम सूर्य सरोवर पार्क रखने की मांग की है, जबकि संगीत टॉकीज चौराहे का नाम बदलकर मां पीताम्बरा चौराहा करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। वहीं, पनकी ब्लॉक के एक पार्क का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज (शिवाजी उपवन) और नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम स्थित वाटर पार्क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सनेही मिश्रा के नाम पर रखने पर भी चर्चा होगी।

मंदिर के द्वार, धर्मशाला और बारातशाला भी एजेंडे में

बैठक में केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर के लिए द्वार बनवाने और वार्ड-44 के ख्योरा स्थित मलिन बस्ती चमरौधा धोबियाना में धर्मशाला बनवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। वार्ड-54 में केशवपुरम के आहूजा हॉस्पिटल के सामने ग्रीन बेल्ट पर क्रियाघर बनाने और बरगद चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है।

जर्जर बारातशाला का निर्माण होगा

वार्ड-17 के बैरी क्षेत्र में प्राथमिक पाठशाला के पास जर्जर बारातशाला का पुनर्निर्माण कराने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा इंद्रानगर जीटी रोड तिराहे से मां आशा देवी मंदिर होते हुए त्रिभुवन पैलेस तक नाला बनवाने की मांग की गई है। पार्षद नीलम बाथम का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान क्षेत्र में 10 से 12 घंटे तक जलभराव रहता है। इससे बाजारों और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को परेशानी होती है।

सड़क और सीवर लाइन के कामों पर भी चर्चा

कार्यकारिणी की बैठक में वार्ड-54 में 4 जुलाई 2023 को स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें सिलेंडर चौराहे से बेबीलैंड गेस्ट हाउस तक 29.87 लाख रुपए और नरी रोड से शंखेश्वर मंदिर के पहले तक सड़क निर्माण के लिए 28.99 लाख रुपए के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा रनियागंज में सड़क सुधार के लिए स्वीकृत 19.98 लाख रुपए के काम के नाम और स्थान में संशोधन करने पर विचार होगा। काकादेव की 77 वाली गली में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन बदलकर नई लाइन बिछाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। सीवर लाइन खराब होने से यहां जलभराव और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

Hindi News Entertainment Bollywood Legendary Filmmaker Singeetham Srinivasa Rao Dies In Chennai | Tributes फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया…

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन

Hindi News Entertainment Bollywood Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस…

You Missed

Hamilton on how Ferrari ‘hit the sweet spot’ in Malaysia

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 1 views
Hamilton on how Ferrari ‘hit the sweet spot’ in Malaysia

कानपुर नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक कल:15 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 6 नए सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
कानपुर नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक कल:15 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 6 नए सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ

Nolo becomes a Category 3 Hurricane in the remote Pacific Ocean

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
Nolo becomes a Category 3 Hurricane in the remote Pacific Ocean

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

Crystal Lake, a ‘Friday the 13th’ prequel series, coming to Sky & NOW on 19 October