फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Legendary Filmmaker Singeetham Srinivasa Rao Dies In Chennai | Tributes

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्म गुडूर में हुआ था, जो उस समय मद्रास प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। वर्तमान में गुडूर आंध्र प्रदेश में स्थित है।
 - Dainik Bhaskarसिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्म गुडूर में हुआ था, जो उस समय मद्रास प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। वर्तमान में गुडूर आंध्र प्रदेश में स्थित है।

दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमानम’ और ‘आदित्य 369’ समेत तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले।

94 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ निर्देशित की थी। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी।

तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कमल हासन, जूनियर NTR, श्रुति हासन, नाग अश्विन, महेश बाबू ने उनके निधन पर दुख जताया।

सिंगीतम श्रीनिवास राव को 5 नंदी अवॉर्ड, 3 कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ भी मिले। साल 2011 में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया।सिंगीतम श्रीनिवास राव को 5 नंदी अवॉर्ड, 3 कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ भी मिले। साल 2011 में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया।

सिंगीतम श्रीनिवास राव का फिल्मी सफर

सिंगीतम श्रीनिवास राव ने फिल्मी करियर की शुरुआत दिग्गज निर्देशक के.वी. रेड्डी के सहायक के तौर पर की। उन्होंने ‘मायाबाजार’ और ‘जगदेक वीरुनी कथा’ जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1972 में तेलुगु फिल्म ‘नीति-निजायती’ से निर्देशन की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘दिक्कत्र पार्वती’, ‘मयूरी’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘आदित्य 369’, ‘भैरव द्वीपम’, ‘मगलिर मत्तुम’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं।

कमल हासन के साथ खास साझेदारी

सिंगीतम और कमल हासन ने कई चर्चित फिल्मों में साथ काम किया। इनमें ‘पुष्पक विमानम’, ‘अपूर्व सगोदरगल’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं। ‘पुष्पक विमानम’ में बिना संवाद के कहानी बताने का प्रयोग किया गया था।

हिंदी सिनेमा में भी किया काम

सिंगीतम ने हिंदी और हिंदी समेत कई भाषाओं में बनी फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें ‘थ्रिलोक सुंदरी’ (1982), ‘लिटिल जॉन’ (2001), ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (2005) और एनिमेशन फिल्म ‘घटोत्कच’ (2008) शामिल हैं। ‘फूल’ (1993) भी उनकी हिंदी फिल्मों में शामिल रही।

‘पुष्पक’ की खास पहचान

‘पुष्पक विमान’ 27 नवंबर 1987 को रिलीज हुई थी। फिल्म 27 नवंबर 1987 को रिलीज हुई थी। अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से रिलीज किया गया था। कर्नाटक में इसका मूल नाम ‘पुष्पक विमान’ था।

आंध्र प्रदेश में इसे ‘पुष्पक विमानम’ नाम से रिलीज किया गया। हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म का नाम ‘पुष्पक’ रखा गया, जिसका अर्थ ‘फूल’ है। तमिलनाडु में इसे ‘पेसुम पडम’ नाम से रिलीज किया गया, जिसका अर्थ ‘बोलती तस्वीर’ है। वहीं केरल में इसे ‘पुष्पकविमानम’ नाम से रिलीज किया गया।

फिल्म ‘पुष्पक विमान’ में कमल हासन ने एक बेरोजगार ग्रेजुएट का किरदार निभाया था।फिल्म ‘पुष्पक विमान’ में कमल हासन ने एक बेरोजगार ग्रेजुएट का किरदार निभाया था।

फिल्म में कोई संवाद नहीं था। इसके बावजूद इसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बेंगलुरु में फिल्म 35 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली।

फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 35वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सिंगीतम को बेस्ट डायरेक्टर और कमल हासन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी मिला।

प्रयोगात्मक फिल्मों के लिए पहचान

सिंगीतम अलग तरह की कहानियों और प्रयोगों के लिए जाने गए। ‘दिक्कत्र पार्वती’ को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। ‘आदित्य 369’ को तेलुगु सिनेमा की चर्चित साइंस फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है, जबकि ‘भैरव द्वीपम’ फैंटेसी शैली की प्रमुख फिल्मों में शामिल रही।

आखिरी फिल्म तक सिनेमा से जुड़े रहे

साल 2026 में सिंगीतम ने करीब 10 साल बाद निर्देशन में वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ थी। 94 साल की उम्र तक वह सिनेमा से जुड़े रहे और नई कहानियों पर काम करते रहे।

कमल हासन ने खुद को शिष्य बताया

कमल हासन ने रविवार को X पर सिंगीतम की तस्वीर शेयर की। उन्होंने खुद को सिंगीतम का शिष्य बताया और उनके साथ काम करने का अनुभव याद किया।

कमल हासन ने लिखा, “सिंगीतम कारू ने अपनी इच्छा के अनुसार, अपनी जवानी के साथ ही आखिरी सांस ली। उनकी जवानी बहुत लोगों तक नहीं पहुंची। उस खूबी को फैलाने की चाहत में, जिन दोस्तों का हाथ पकड़कर वे चले, उन शिष्यों में मैं भी एक हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “कम उम्र में मरना हमेशा दुखद नहीं होता। यह गौरवपूर्ण भी हो सकता है। सिंगीतम श्रीनिवास राव इसका शानदार उदाहरण हैं। जब से मैंने उन्हें जाना, तब से उनकी प्रशंसा की है। अब मैं भी उनके जैसे जीने की इच्छा रखता हूं।”

जूनियर NTR ने बताया समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर

जूनियर NTR ने X पर सिंगीतम को समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर बताया। उन्होंने लिखा, “सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु के नहीं रहने की खबर बेहद दुखद है।”

उन्होंने आगे लिखा, “‘आदित्य 369’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘मयूरी’… वे समय से आगे सोचने वाले फिल्ममेकर थे। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो कई पीढ़ियों के बाद भी नई लगती हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

नाग अश्विन ने साझा किया आखिरी स्क्रिप्ट आइडिया

फिल्ममेकर नाग अश्विन ने सिंगीतम की क्रिएटिव सोच की एक झलक साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंगीतम के एक मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।

यह मैसेज 5 सितंबर 2026 का था। इसमें लिखा था, “ए फ्रूट कट्स द नाइफ, मेरी नई स्क्रिप्ट का टाइटल।”

महेश बाबू ने भी दी श्रद्धांजलि

महेश बाबू ने X पर सिंगीतम को भारतीय सिनेमा का दिग्गज बताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा का एक दिग्गज अब हमारे बीच नहीं है। सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु हर मायने में एक लीजेंड थे।”

महेश बाबू ने आगे लिखा, “वे असाधारण कल्पना, साहस और प्रतिभा वाले फिल्ममेकर थे। भारतीय सिनेमा हमेशा उनका ऋणी रहेगा। सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

श्रुति हासन ने सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन पर लिखा, “सबसे बेहतरीन अलविदा अंकल। हम सभी को सिखाने के लिए आपका धन्यवाद।”श्रुति हासन ने सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन पर लिखा, “सबसे बेहतरीन अलविदा अंकल। हम सभी को सिखाने के लिए आपका धन्यवाद।”.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन

    Hindi News Entertainment Bollywood Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस…

    उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Woman Dies Due To Electric Shock From Door | Makhi Village News उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर…

    You Missed

    Nolo becomes a Category 3 Hurricane in the remote Pacific Ocean

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    Nolo becomes a Category 3 Hurricane in the remote Pacific Ocean

    फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

    Crystal Lake, a ‘Friday the 13th’ prequel series, coming to Sky & NOW on 19 October

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Crystal Lake, a ‘Friday the 13th’ prequel series, coming to Sky & NOW on 19 October

    मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन

    Iran’s currency is getting obliterated as the regime is about to run out of oil to sell and can’t even get its money from customers | Fortune

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 5 views
    Iran’s currency is getting obliterated as the regime is about to run out of oil to sell and can’t even get its money from customers | Fortune

    उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    उन्नाव में दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत:मौके पर बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया