सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Sujatganj GT Road Potholes Risk Lives | Accident News

सुजातगंज-जीटी रोड पर गड्ढे:35 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर, ई-रिक्शे पलट रहे; राहगीर घायलनूरुल अली | कानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के कैंट विधानसभा क्षेत्र में सुजातगंज को जीटी रोड से जोड़ने वाली लगभग 300 मीटर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच इस सड़क पर 200 से अधिक गड्ढे पाए गए। इस मार्ग से रोजाना करीब 35 हजार लोग आवागमन करते हैं।

यह सड़क रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है, लेकिन इसकी बदहाली राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन साल से वे इन गड्ढों के कारण परेशानी झेल रहे हैं। गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। चालक एक गड्ढे से बचने की कोशिश करते हैं तो दूसरे गड्ढे में फंसने का खतरा रहता है।

कई बार गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन आपस में टकरा जाते हैं। दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा चालकों के लिए यह सड़क विशेष रूप से खतरनाक साबित हो रही है।

श्यामनगर निवासी श्याम फिल्टर पानी की सप्लाई करते हैं और प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं। उन्होंने बताया कि गड्ढों के कारण उनका ई-रिक्शा चार बार पलट चुका है। मंगलवार को भी उनका ई-रिक्शा एक गहरे गड्ढे में झटका लगने के बाद अचानक बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी वह चालू नहीं हुआ। श्याम ने बताया कि अब उन्हें और उनके साथियों को ई-रिक्शा को करीब पांच किलोमीटर तक धक्का लगाकर ले जाना पड़ेगा।

रेलबाजार के ई-रिक्शा चालक अजय मंगलवार को सुजातगंज में सवारी उतारने आए थे। वापसी में जब वे रेलबाजार की ओर जा रहे थे, तो उनका ई-रिक्शा गड्ढों के कारण पलट गया। गनीमत रही कि उस समय ई-रिक्शे में कोई सवारी नहीं थी। इस हादसे में अजय के हाथ में गहरा घाव हो गया और ई-रिक्शे का शीशा भी टूट गया।

अजय ने बताया कि सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन चलाते समय लगातार सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Behajam Lakhimpur Kheri Accident | House Wall Collapses In Rehamatpur Village लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे…

    नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

    Hindi News Entertainment Bollywood Dev Anand And Suraiya Love Story | Bollywood Actor Mumbai Struggle नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार…

    You Missed

    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

    नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

    Northwestern, UCLA and USC Earn Weekly Football Honors

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Northwestern, UCLA and USC Earn Weekly Football Honors

    फिल्म में रोल गंवाने पर तापसी पन्नू का खुलासा:बोलीं- हीरो की पत्नी मुझे पसंद नहीं करती थी, इसलिए निकाला; बिना वजह हटाने का आरोप

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    फिल्म में रोल गंवाने पर तापसी पन्नू का खुलासा:बोलीं- हीरो की पत्नी मुझे पसंद नहीं करती थी, इसलिए निकाला; बिना वजह हटाने का आरोप