कराटे चैंपियनशिप के 4 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान:शाहजहांपुर में तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Karate Championship Winners Honoured | DM Arvind Kumar

कराटे चैंपियनशिप के 4 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान:शाहजहांपुर में तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्डशाहजहांपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में यूपी एवं उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेता चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तिलहर स्थित आईजी साहब अकादमी के इन खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने सम्मानित किया।

चैंपियनशिप में वैष्णवी सक्सेना ने स्वर्ण पदक, अंजलि कश्यप ने रजत पदक, आर्यन शर्मा ने स्वर्ण पदक और शिवांशु ने स्वर्ण पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने वाले योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर अमित सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। सिन्हा ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता में उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अकादमी का लक्ष्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण देकर बड़े मंच तक पहुंचाना है।

अपर जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों के सम्मान से परिजनों में खुशी है। अभिभावकों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बच्चों की मेहनत को सम्मान मिलना गर्व का क्षण है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Rain Update | Paddy Bajra Crops Damaged, Schools Closed बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें…

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Behajam Lakhimpur Kheri Accident | House Wall Collapses In Rehamatpur Village लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे…

    You Missed

    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Apuestas y Pronóstico del CD Once Caldas vs CA Bucaramanga 26/09/26 – RCD Mallorca

    नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    नाव पलटी तो सुरैया को बचाने देव आनंद कूदे थे:शादी नहीं हुई तो पहली बार रोए, ‘गाइड’ को लेकर लोगों ने कहा था पागल