कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की, फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का हंगामा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Top 10 News Yesterday | Video Updates

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की, फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का हंगामाकानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरों ने सैलरी बढ़ाने और लेबर लॉ के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बोले- न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा। 8 घंटे से ज्यादा काम करने पर भी ओवरटाइम नहीं मिलता। प्रदर्शन में 1

.

प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की। पहले फोन करके मिलने के लिए घर बुलाया। हत्या के बाद शव को घर से 2 किमी दूर झाड़ी में जलाया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-

1- नवाबगंज में कोचिंग संचालक का खून से लथपथ मिला शव: IPL का फाइनल मैच देखने की बात कहकर रुके थे

कानपुर में कोचिंग के अंदर संचालक का खून से लथपथ शव मिला। वह रविवार रात को IPL मैच का फाइनल देखने की बात कहकर कोचिंग में रूके थे। सोमवार सुबह जब छात्र कोचिंग पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। छात्रों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोचिंग संचालक के चेहरे पर चोट के निशान मिले। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं घटना की सूचना पर भाई विकास गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कहा- मेरे भाई की लूटपाट के बाद हत्या की गई है। पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

2- तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, सुबह-शाम हवा ने दी राहत: आंधी और बारिश की संभावना

कानपुर शहर में दोपहर के समय गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, जबकि सुबह और शाम चल रही नम व ठंडी हवाओं ने मौसम को संतुलित बनाए रखा। दोपहर के समय धूप की तीव्रता बढ़ने से लोगों को घरों से निकलते समय चेहरे ढंकने पड़े। आज बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। शाम के समय आंधी आ सकती है। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

3- काकादेव में बाइक फिसलने से सेल्स मैनेजर की मौत: स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा

काकादेव में ऑफिस जा रहे सेल्स मैनेजर की बाइक फिसलने से सिर पर चोट लग गई। 100 मीटर पीछे चल रहे साथी कर्मचारी आनन–फानन में उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथियों ने बताया कि बाइक मोड़ने के दौरान अचानक से सामने आए स्कूटी सवार को बचाने में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर…

4- दादानगर में मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया: बोले- नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन

कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को मजदूरों ने वेतन वृद्धि और श्रम कानूनों के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 100 से अधिक महिला श्रमिक शामिल रहीं। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही, उनसे 8 घंटे से अधिक काम कराया जाता है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। अधिकारियों ने श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर…

5- प्रेमिका ने पति के संग प्रेमी की हत्या की: फोन करके मिलने घर बुलाया, फिर मार डाला

कानपुर में प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब 2 किमी दूर ले जाकर झाड़ियों में जला दिया और फिर दोनों घर लौटकर आराम से रहने लगे। पुलिस के मुताबिक, 8 मई को महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए ससुराल बुलाया। उसने युवक से कहा कि घर पर कोई नहीं है, सभी लोग बाहर गए हुए हैं। युवक जब उसके घर पहुंचा तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद महिला का पति भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

6- सेना के अधिकारियों को साइबर खतरों के बारे में बताया: IIT कानपुर में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान का पहला बैच

भारतीय सेना के जवानों को साइबर सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के C3iHub ने साइबर सुरक्षा अभियान का पहला बैच शुरू किया है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को साइबर खतरों की पहचान, उनसे बचाव और किसी साइबर घटना की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके तहत साइबर हाइजीन, डिजिटल खतरों की समझ, साइबर अपराध के नए ट्रेंड, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर घटना प्रबंधन और उभरते साइबर जोखिमों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर…

7- 2 साल पहले हुई शादी, फंदे पर लटका मिला शव: इंस्टाग्राम पर REEL बनाने के लिए इनफ्लूएंसर पति मांग रहा था स्कॉर्पियो

बाबूपुरवा निवासी विवाहिता की लखनऊ स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम इनफ्लूएंसर पति REEL बनाने के लिए दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड कर रहे थे, असमर्थता जताने पर विवाहिता को मारकर फंदे से लटका दिया। परिजनों लखनऊ पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। पढ़ें पूरी खबर…

8- मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: कोहना में ग्रामीणों के जुटने पर हवाई फायरिंग करके भागे आरोपी, 5 अरेस्ट

कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

9- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आनंदेश्वर मंदिर में की पूजा: बिठूर में गौमता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की शपथ दिलाई

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सोमवार को कानपुर के परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा आनंदेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर कोठारी महंत महाकाल गिरी जी महाराज के नेतृत्व में मंदिर प्रशासन एवं जूना अखाड़ा के संतों ने शंकराचार्य का पुष्पमालाओं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पढ़ें पूरी खबर…

10- AI से बनाईं भतीजी की अश्लील तस्वीरें: चाचा-चाची ने वायरल किया, सदमें में छठी की छात्रा; पुलिस से शिकायत

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर 13 वर्षीय बेटी की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक विवाद की रंजिश में बच्ची के चाचा-चाची ने ही बदनाम करने की साजिश रची। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

Hindi News Entertainment Bollywood Sonam Wangchuk Statement On Aamir Khan | 3 Idiots Ghajini Controversy सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर…

हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Ayodhya Hanumangarhi Priest Mukesh Pandey Death | Gonda Road Accident Report हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत…

You Missed

Kelly Osbourne in a ‘happier place’ after messy Sid Wilson split, brother Jack reveals

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 0 views
Kelly Osbourne in a ‘happier place’ after messy Sid Wilson split, brother Jack reveals

सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 0 views
सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 2 views
Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 2 views
हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 3 views
Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 4 views
फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम