कासगंज में वन विभाग टीम पर पथराव, बीट प्रभारी घायल:अवैध पेड़ कटान की सूचना पर टायर फैक्ट्री में छापा, वाहन जब्त

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kasganj
  • Kasganj Illegal Tree Felling Raid | Forest Department Team Attacked

कासगंज में वन विभाग टीम पर पथराव, बीट प्रभारी घायल:अवैध पेड़ कटान की सूचना पर टायर फैक्ट्री में छापा, वाहन जब्तअमित यादव | कासगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कासगंज के मुबारकपुर गांव स्थित एक टायर फैक्ट्री में अवैध पेड़ कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर बुधवार को पथराव किया गया। इस घटना में नदरई बीट प्रभारी आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वन विभाग को जानकारी मिली थी कि फैक्ट्री परिसर में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई हो रही है। इसी सूचना पर नदरई बीट प्रभारी आकाश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान टीम ने लकड़ी से संबंधित मामले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक को जब्त कर लिया।

आरोप है कि जब वन विभाग की टीम जब्त किए गए वाहनों को लेकर फैक्ट्री से बाहर निकल रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ मजदूरों और अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद कर टीम को रोकने का प्रयास किया और फिर पथराव करने लगे। पथराव में बीट प्रभारी आकाश कुमार घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायल वनकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वन विभाग ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने और अवैध कटान के आरोप में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस पथराव में शामिल आरोपियों की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Road Accident | Bike Slips Near Pihani, Man Dies, Brother in Law Injured हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की…

    डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज; पहले अमिताभ बच्चन भी बन चुके हैं इनकी कविता की आवाज

    Hindi News Entertainment Bollywood Mig 21 Documentary The Last Salute | Alok Srivastava Poem Sharad Kelkar डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज;…

    You Missed

    ‘Man of Tomorrow’ is Looking Like the DCU’s ‘Avengers.’ Here’s Everything We Know

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 1 views
    ‘Man of Tomorrow’ is Looking Like the DCU’s ‘Avengers.’ Here’s Everything We Know

    हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 1 views
    हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

    Could DraftKings (DKNG) Stock Turn Margin Pressure Into a Bigger Growth Opportunity?

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 1 views
    Could DraftKings (DKNG) Stock Turn Margin Pressure Into a Bigger Growth Opportunity?

    डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज; पहले अमिताभ बच्चन भी बन चुके हैं इनकी कविता की आवाज

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 2 views
    डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज; पहले अमिताभ बच्चन भी बन चुके हैं इनकी कविता की आवाज

    BetMGM Sportsbook Alberta Now Live! Sign Up With Registration Code ROTOBET

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 2 views
    BetMGM Sportsbook Alberta Now Live! Sign Up With Registration Code ROTOBET

    शाहजहांपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:रिश्तेदार महिला से बात कर रहा था, ग्रामीणों ने अफेयर समझकर बनाया बंधक

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 3 views
    शाहजहांपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:रिश्तेदार महिला से बात कर रहा था, ग्रामीणों ने अफेयर समझकर बनाया बंधक