एटीसी कमांडेंट के आवास पर सफाई कर्मचारी की मौत:परिजनों ने कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, एसपी ने दिया जांच का आश्वासन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur ATC Commandant Controversy | Cleaner Death Allegations

एटीसी कमांडेंट के आवास पर सफाई कर्मचारी की मौत:परिजनों ने कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, एसपी ने दिया जांच का आश्वासनअभिषेक सिंह | सीतापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में शहर कोतवाली स्थित एटीसी (ATC) कमांडेंट के सरकारी आवास पर कार्यरत प्राइवेट सफाई कर्मचारी की बुधवार सुबह करीब 7 बजे कथित रूप से जहर खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एटीसी कमांडेंट शगुन गौतम पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजपुर चिलवारा निवासी शैलेन्द्र पाल के रूप में हुई है, जो एटीसी कमांडेंट शगुन गौतम के सरकारी आवास पर कार्य करता था। परिजनों का आरोप है कि 25 जून को कमांडेंट के बंगले से कुछ सामान गायब हो गया था। चोरी के संदेह में शैलेन्द्र पाल से पूछताछ की गई और उस पर चोरी का आरोप लगाया गया।

दूसरे युवक का लखनऊ में चल रहा इलाज

मृतका की पत्नी का आरोप है कि शैलेन्द्र को दो दिनों तक कमरे में बंद रखकर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, चोरी गए सामान के बदले उससे पांच लाख रुपये की मांग भी की गई। आरोप है कि लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर शैलेन्द्र ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं पिटाई से घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद मृतक के परिजन पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिले और पूरे मामले की शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रताड़ना के कारण ही शैलेन्द्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Hashmi Swine Flu Positive | H1N1 Medical Report Health Update इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम…

    हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Road Accident | Bike Slips Near Pihani, Man Dies, Brother in Law Injured हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की…

    You Missed

    Liverpool v Nottingham Forest: Premier League – live

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 0 views
    Liverpool v Nottingham Forest: Premier League – live

    इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 0 views
    इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

    ‘Man of Tomorrow’ is Looking Like the DCU’s ‘Avengers.’ Here’s Everything We Know

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 2 views
    ‘Man of Tomorrow’ is Looking Like the DCU’s ‘Avengers.’ Here’s Everything We Know

    हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 2 views
    हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

    Could DraftKings (DKNG) Stock Turn Margin Pressure Into a Bigger Growth Opportunity?

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 3 views
    Could DraftKings (DKNG) Stock Turn Margin Pressure Into a Bigger Growth Opportunity?

    डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज; पहले अमिताभ बच्चन भी बन चुके हैं इनकी कविता की आवाज

    • By dp
    • August 29, 2026
    • 4 views
    डॉक्यूमेंट्री द लास्ट सैल्यूट में आलोक श्रीवास्तव की भावुक कविता:शरद केलकर ने दी आवाज; पहले अमिताभ बच्चन भी बन चुके हैं इनकी कविता की आवाज