कौशांबी में कार-एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे की मौत:पति-बेटी गंभीर, राहगीरों ने कार सवारों को निकाला बाहर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kaushambi
  • Kaushambi Accident: Car Ambulance Collide, Mother Son Dead

कौशांबी में कार-एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे की मौत:पति-बेटी गंभीर, राहगीरों ने कार सवारों को निकाला बाहरपंकज केसरवानी | कौशांबी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मां और उसके 8 माह के बेटे की मौत हो गई। जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। महेवाघाट थाना क्षेत्र में कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना में कार सवार सयामा फारुखी (35) और उनके 8 माह के बेटे अब्बास फारुखी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

हादसे में सयामा के पति फैजल (40) और उनकी बेटी मनाल फारुखी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि घायल फैजल और मनाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार परिवार प्रतापगढ़ का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

    Hindi News Local Uttar pradesh Hamirpur Hamirpur Hospital Doctors Leave Cancelled For Diwali & Chhath Puja दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ…

    दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Ganga Ghat Accident | Two Bike Riders Died, One Referred दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते…

    You Missed

    Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 1 views
    Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

    दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 1 views
    दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

    Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 3 views
    Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

    दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 3 views
    दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

    Evacúan Zoológico de Carolina del Norte por falsa amenaza de bomba

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 4 views
    Evacúan Zoológico de Carolina del Norte por falsa amenaza de bomba

    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 6 views
    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब