कौशांबी में गंगा में डूबे बालक का शव मिला:पिता को बचाने के प्रयास में डूबा था, 24 घंटे बाद मिला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kaushambi
  • Kaushambi Ganga Drowning: Boy Saves Father, Found After 24 Hrs

कौशांबी में गंगा में डूबे बालक का शव मिला:पिता को बचाने के प्रयास में डूबा था, 24 घंटे बाद मिलापंकज केसरवानी | कौशांबी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarमृतक की फाइल फोटो।

कौशांबी के कालेश्वर गंगा घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान एक बालक गंगा में डूब गया। युवक अपने पिता को डूबने से बचाने के प्रयास में गहरे पानी में समा गया था। स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद मंगलवार सुबह युवक का शव बरामद कर लिया।

फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र निवासी अजय सोनी अपने परिवार के आठ-नौ सदस्यों के साथ सोमवार सुबह करीब आठ बजे कालेश्वर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान करते समय अजय सोनी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान उनके पुत्र पीयूष सोनी (16) ने पिता को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। पिता-पुत्र दोनों एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पानी में फंस गए।

घाट पर शोर सुनकर स्थानीय गोताखोरों और अन्य लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने अजय सोनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पीयूष गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कड़ा धाम थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय गोताखोरों के अतिरिक्त फायर सर्विस सिराथू की टीम भी पीयूष की तलाश में जुट गई। लगभग 24 घंटे के अथक प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह पीयूष का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, पीयूष अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया पर विवाद:प्रोड्यूसर ने CBFC पर देरी का आरोप लगाया,, बोर्ड बोला- प्रायोरिटी स्कीम खत्म हो चुकी

    Hindi News Entertainment Bollywood Sahiya Film CBFC Censor Controversy | Producer Sanjay Sharma Allegations फिल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया पर विवाद:प्रोड्यूसर ने CBFC पर देरी का आरोप लगाया,, बोर्ड बोला-…

    कौशांबी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई ने पत्नी समेत चार पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Kaushambi Youth Found Dead | Murder Allegations Against Wife & Family कौशांबी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई ने पत्नी समेत चार…

    You Missed

    Coinbase stock sinks as weak crypto market leads to another quarterly loss

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 0 views
    Coinbase stock sinks as weak crypto market leads to another quarterly loss

    फिल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया पर विवाद:प्रोड्यूसर ने CBFC पर देरी का आरोप लगाया,, बोर्ड बोला- प्रायोरिटी स्कीम खत्म हो चुकी

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 0 views
    फिल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया पर विवाद:प्रोड्यूसर ने CBFC पर देरी का आरोप लगाया,, बोर्ड बोला- प्रायोरिटी स्कीम खत्म हो चुकी

    Outside Lands Set Times Revealed, With the Usual Conflicts Galore

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 2 views
    Outside Lands Set Times Revealed, With the Usual Conflicts Galore

    कौशांबी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई ने पत्नी समेत चार पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 2 views
    कौशांबी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई ने पत्नी समेत चार पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Spider-Man: Brand New Day’s Surprise Avengers Cameo, Explained

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 3 views
    Spider-Man: Brand New Day’s Surprise Avengers Cameo, Explained

    रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान हुईं चोटिल:डांस सीक्वेंस में हिप का टेंडन अलग हुआ, डॉक्टर ने दी 6 हफ्ते आराम की सलाह

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 3 views
    रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान हुईं चोटिल:डांस सीक्वेंस में हिप का टेंडन अलग हुआ, डॉक्टर ने दी 6 हफ्ते आराम की सलाह