कौशांबी में खेत में उतरीं विधायक पल्लवी पटेल:महिलाओं संग की धान की रोपाई, बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kaushambi
  • Kaushambi News | Pallavi Patel Visits Farm, Plants Paddy With Farmers

कौशांबी में खेत में उतरीं विधायक पल्लवी पटेल:महिलाओं संग की धान की रोपाई, बेटियों की शिक्षा पर दिया जोरपंकज केसरवानी | कौशांबी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल बुधवार शाम कोखराज क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचीं और धान की रोपाई में उनका हाथ बंटाया। शाम करीब पांच बजे विधायक सीधे पानी से भरे खेत में उतरीं और करीब 15 मिनट तक महिलाओं के साथ धान रोपती रहीं।

जनप्रतिनिधि को खेत में श्रम करते देख महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गए।

महिलाओं से संवाद, समस्याएं सुनने का दिया भरोसा

धान की रोपाई के बाद विधायक ने खेत में मौजूद महिलाओं और बेटियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध हैं। किसानों और महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा भी लगाया।

बेटियों को शिक्षित करने की अपील

डॉ. पल्लवी पटेल ने ग्रामीण महिलाओं से अपनी बेटियों को पढ़ाने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां केवल खेत-खलिहान और चूल्हे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विज्ञान, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “बेटियां आज चांद तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में उन्हें अच्छी शिक्षा देना समाज और परिवार दोनों की जिम्मेदारी है।”

किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिलने की उठाई बात

विधायक ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और पहचान की रीढ़ हैं, लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए।

खेत में मौजूद महिलाओं ने विधायक के साथ धान की रोपाई को यादगार अनुभव बताया। उनका कहना था कि किसी जनप्रतिनिधि का किसानों के बीच पहुंचकर खेत में श्रम करना प्रेरणादायक है। विधायक के खेत में धान रोपने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर दिनभर चर्चा का विषय बने रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने…

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Shohratgarh Stabbing Case | Ashish Nishad Critically Injured In Gorakhpur सिद्धार्थनगर में चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:पीठ में घोंपा चाकू, हत्या…

    You Missed

    CVS Pharmacy reaches $315M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    CVS Pharmacy reaches 5M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 6 views
    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 10 views
    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने