मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए समय रैना:भारी भीड़ में हाथ नहीं छोड़ा, जमीन पर गिरे शख्स को भी संभाला; देखें वीडियो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Samay Raina Spotted With Mystery Girl | Comedian Viral Video Mumbai

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए समय रैना:भारी भीड़ में हाथ नहीं छोड़ा, जमीन पर गिरे शख्स को भी संभाला; देखें वीडियो5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन समय रैना का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर भीड़ से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके साथ जो लड़की थी, वह कौन हैं?

गौरतलब है कि बीते दिनों समय रैना और फिल्म 12th फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच डेटिंग की अफवाहें चर्चा में थीं। अब सामने आए नए वीडियो के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 की शूटिंग के बाद समय रैना बाहर निकलते दिखाई देते हैं। इस दौरान वहां पैपराजी और फैंस की भीड़ मौजूद थी। भीड़ के बीच समय एक मास्क पहने लड़की का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकालते हुए कार तक ले जाते नजर आते हैं।

समय रैना ने मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज दिए।समय रैना ने मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज दिए।

वहीं समय रैना जब मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामकर बाहर निकल रहे थे, तभी एक शख्स गिर गया। इसके बाद समय ने तुरंत उसका हाथ पकड़कर उसे उठाया।

समय रैना ने जमीन पर गिरे शख्स को उठाया।समय रैना ने जमीन पर गिरे शख्स को उठाया।

समय-मेधा की डेटिंग अफवाहें चर्चा में थीं

इससे पहले समय और मेधा शंकर को लेकर भी डेटिंग की अफवाहें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग रास्तों से निकल गए। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने समय पर 3 लाख जुर्माना लगाया

वहीं, मंगलवार को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

अदालत ने दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी के केस में यह आदेश दिया। इसकी सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने की। बेंच ने कहा कि हमारे आदेश के बावजूद रैना ने अपने शो पर किसी दिव्यांग को नहीं बुलाया।

अदालत ने कहा था-

QuoteImage

हमें लगता है कि रैना ने अदालत को गुमराह किया और हमारे आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया। हम उन पर जुर्माना लगाते हैं, जिसे 2 हफ्ते में जमा करना होगा।

QuoteImage

अदालत क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें रैना के शो पर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के खर्च पर असंवेदनशील टिप्पणी करने और दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप है।

फाउंडेशन की वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि रैना ने अपने किसी भी शो में शामिल होने के लिए उनसे या किसी अन्य दिव्यांगजन से कभी संपर्क नहीं किया।

याचिकाकर्ता और रैना की दलील

रैना के वकील ने कहा कि शो के जरिए हमने 9 लाख रुपए का फंड जुटाया है। दिव्यांगों को बुलाया गया था। शो पर उनकी फोटो भी थी। अगर दिव्यांग संस्था की वकील अपराजिता के क्लाइंट तक हम नहीं पहुंच पाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

दिव्यांग संस्था की वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि हमें उनसे पैसे नहीं चाहिए। यह अहंकार है और हम इसके सामने नहीं झुकेंगे। इस पर समय के वकील ने कहा कि यह घमंड नहीं है।

2025 में शो के दौरान रणवीर के कमेंट से शुरू हुआ विवाद

तस्वीर रणवीर अलाहाबादिया और समय रैना के विवादित शो की वीडियो क्लिप का स्क्रीनशॉट है।तस्वीर रणवीर अलाहाबादिया और समय रैना के विवादित शो की वीडियो क्लिप का स्क्रीनशॉट है।

फरवरी 2025 में रणवीर अलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट में बतौर गेस्ट जज पहुंचे। उन्होंने एक प्रतियोगी से माता-पिता के यौन संबंधों से जुड़ा बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा। इस क्लिप के वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी विरोध शुरू हो गया।

इसके बाद महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में FIR दर्ज हुई। शिकायतों में समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया और अन्य पैनलिस्टों के नाम शामिल किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में FIR दर्ज की गईं। शिकायतों में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और दूसरे पैनलिस्ट के नाम थे। आरोप लगा कि शो में अश्लील और अभद्र कंटेंट दिखाया गया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • इन्फ्लुएंसर्स बोलीं-सपना चौधरी ने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया: भगोड़े हुड्‌डा का दावा-35 बड़े स्टार की लिस्ट, ज्यादातर ने अश्लील कंटेंट छोड़ा; VIDEO शेयर कर रहे

    भगोड़े हुड्‌डा का दावा-35 बड़े स्टार की लिस्ट, ज्यादातर ने अश्लील कंटेंट छोड़ा; VIDEO शेयर कर रहे|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:48Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यूपिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा: युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना

    युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:21Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान: पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

    पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:58Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं: जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए

    0:56Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

You Missed

Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 3 views
Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 6 views
छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर