कौशांबी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई ने पत्नी समेत चार पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kaushambi
  • Kaushambi Youth Found Dead | Murder Allegations Against Wife & Family

कौशांबी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई ने पत्नी समेत चार पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटीपंकज केसरवानी | कौशांबी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के राधुनाथपुर गांव में 35 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिंटू पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या बताया है। वहीं मृतक के भाई महराजदीन ने अपनी भाभी मालती देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मालती देवी ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर पिंटू की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तीन बच्चों को छोड़ गया मृतक

मृतक अपने पीछे पत्नी मालती देवी और तीन बच्चों—अनमोल (12 वर्ष), मोनिका (8 वर्ष) और आयुष (3 वर्ष)—को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि गांव में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीएम जिले में 'सर्वशक्तिमान' की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने 'गोगाजी नवमी' मेले पर बिजनौर डीएम का आदेश निलंबित किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad HC Stays Bijnor DM Order On Goga Navmi Mela | Court Ruling डीएम जिले में ‘सर्वशक्तिमान’ की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने…

    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Summons | Delhi Court Directs Appearance In Sukesh Case ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश…

    You Missed

    Le 11 du Gym pour affronter le Stade Rennais

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 3 views
    Le 11 du Gym pour affronter le Stade Rennais

    डीएम जिले में 'सर्वशक्तिमान' की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने 'गोगाजी नवमी' मेले पर बिजनौर डीएम का आदेश निलंबित किया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    डीएम जिले में 'सर्वशक्तिमान' की तरह काम नहीं कर सकते:हाईकोर्ट ने 'गोगाजी नवमी' मेले पर बिजनौर डीएम का आदेश निलंबित किया

    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    Reports: Riverchase Galleria on lockdown after shooting

    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    ₹200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन:2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश; ठग सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 7 views
    Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 7 views
    बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन