बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kunal Kohli Complaint Mumbai Police | Drug Menace Bandra Carter Road Park

बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क में कथित ड्रग्स बिक्री और नशा करने वालों की मौजूदगी पर चिंता जताई। उन्होंने X पर तस्वीरें शेयर कर मुंबई पुलिस से पार्क को सुरक्षित बनाने की अपील की। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क में कथित ड्रग्स बिक्री और नशा करने वालों की मौजूदगी पर चिंता जताई।फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क में कथित ड्रग्स बिक्री और नशा करने वालों की मौजूदगी पर चिंता जताई।

बच्चों के पार्क में नशा करने वालों की मौजूदगी पर सवाल

कुणाल कोहली ने शनिवार को X अकाउंट पर कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने दावा किया कि पार्क में नशा करने और ड्रग्स बेचने वालों का एक समूह मौजूद है, जिससे वहां गंदगी फैल रही है।

फिल्ममेकर ने कहा कि इस पार्क में हर सुबह छोटे बच्चे खेलने आते हैं। ऐसे में वहां कथित गतिविधियां बच्चों के लिए चिंता का विषय हैं।

कुणाल ने पोस्ट में लिखा कि वहां मौजूद कुछ लोग कभी-कभी बिना कपड़ों के सोते हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं, जिनका जिक्र वह सोशल मीडिया पर नहीं कर सकते। उन्होंने पुलिस से पार्क को इस समूह से खाली कराने की अपील की।

मुंबई पुलिस ने दिया जवाब, शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई

कुणाल कोहली की पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने प्रतिक्रिया दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। इसके बाद कुणाल ने त्वरित जवाब के लिए आभार जताया।

कुणाल कोहली बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं।कुणाल कोहली बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं।

‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर कुणाल

कुणाल कोहली बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। उन्होंने ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’, ‘हम तुम’, ‘फना’, ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ का निर्देशन किया है।

‘हम तुम’ में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी नजर आए थे, जबकि ‘फना’ में आमिर खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे। कुणाल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अखिलेश के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी वाले आरोप सही निकले:चुनाव आयोग ने 5 BLO को सस्पेंड किया, एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी भी जाएगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Azamgarh Voter List Irregularity | Action Against BLOs & Officials BREAKINGअखिलेश के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी वाले आरोप सही निकले:चुनाव आयोग ने 5 BLO…

    प्रधान और पत्नी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंग, VIDEO:बच्चों के हाथों में भी रिवॉल्वर थमाया, पुलिस बोली- कार्रवाई होगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Pradhan & Wife Viral Revolver Firing Video | Children Controversy प्रधान और पत्नी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंग, VIDEO:बच्चों के हाथों में…

    You Missed

    WVU offense has its work cut out to maintain productive ways at TCU – WV MetroNews

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 3 views
    WVU offense has its work cut out to maintain productive ways at TCU – WV MetroNews

    बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 3 views
    बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत

    Lincoln City v Burnley: Championship stats & head-to-head

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    Lincoln City v Burnley: Championship stats & head-to-head

    अखिलेश के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी वाले आरोप सही निकले:चुनाव आयोग ने 5 BLO को सस्पेंड किया, एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी भी जाएगी

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    अखिलेश के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी वाले आरोप सही निकले:चुनाव आयोग ने 5 BLO को सस्पेंड किया, एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी भी जाएगी

    As Donald Trump doubles down on Florida, Barack Obama backs David Jolly