मंच पर सफाईकर्मी ने उठाए सवाल,अधिकारियों ने माइक छीना; VIDEO:मिर्जापुर में सरकारी कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था पर बोला, कार्रवाई की चेतावनी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • Mirzapur Swachhaks Protest | Officials Snatch Mike, Threaten Action

मंच पर सफाईकर्मी ने उठाए सवाल,अधिकारियों ने माइक छीना; VIDEO:मिर्जापुर में सरकारी कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था पर बोला, कार्रवाई की चेतावनीनितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर के लालगंज ब्लॉक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक सफाईकर्मी ने मंच से ही विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल उठा दिए। सफाईकर्मी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कई कर्मचारियों के कार्यालयों में अटैच होने और वेतन व्यवस्था को लेकर टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी मजनू को अपनी बात रखने का अवसर मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सफाईकर्मी गांवों में सफाई कार्य करने के बजाय विभिन्न कार्यालयों में तैनात हैं, जबकि उनके हिस्से का काम अन्य कर्मचारियों से कराया जा रहा है।

सफाईकर्मी ने मंच से जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष मांग रखी कि यदि कर्मचारी कार्यालयों में अधिकारियों की तरह कार्य कर रहे हैं, तो उन्हें उसी अनुरूप वेतन और सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।

बयान के दौरान लिया गया माइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाईकर्मी की बात के दौरान मंच पर मौजूद अधिकारियों में असहजता दिखाई दी। कुछ देर बाद उनका माइक ले लिया गया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।

इसके बाद विकासखंड अधिकारी (बीडीओ) विजय शंकर तिवारी ने मंच से कहा कि समस्याओं और शिकायतों को संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विषय को उठाने का एक निर्धारित मंच और प्रक्रिया होती है।

कार्रवाई की चेतावनी वाला वीडियो भी चर्चा में

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीडीओ विजय शंकर तिवारी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की बातें करने पर कार्रवाई की जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम और अधिकारियों की प्रतिक्रिया को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए हुआ था कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।

वहीं, वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से देर शाम तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली

    Hindi News Entertainment Bollywood Neelam Kothari Statement On Govinda Affair Rumours | Bollywood News नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी,…

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे

    Hindi News Local Uttar pradesh Morning News Brief | Cricket Vandemataram, Loan Inflation & Mayawati Rumors मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली;…

    You Missed

    Jon Runyan Jr. ready to kick off Giants ‘SNF’ season opener against Cowboys: ‘Nothing better’

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 0 views
    Jon Runyan Jr. ready to kick off Giants ‘SNF’ season opener against Cowboys: ‘Nothing better’

    नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 2 views
    नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली

    10 NBC Shows That Deserve A Modern Remake – TVLine

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 3 views
    10 NBC Shows That Deserve A Modern Remake – TVLine

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे

    • By dp
    • September 14, 2026
    • 4 views
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे

    Historic Triplemanía 34 continues in Mexico City

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 5 views