लखनऊ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन:कृष्ण जन्मोत्सव पर लोकनृत्य कार्यशाला के प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Krishna Janmashtami Folk Dance Workshop Performances

लखनऊ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन:कृष्ण जन्मोत्सव पर लोकनृत्य कार्यशाला के प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति

अतुल कुमार सिंह | लखनऊ3 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ के कैसरबाग स्थित बलराज साहनी प्रेक्षागृह में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया..’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और लोकनृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे सभागार में कृष्ण जन्मोत्सव का उत्साह और उमंग व्याप्त रहा।

इस कार्यक्रम से पूर्व चित्रण कला मंच समिति और जय जगत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित लोकनृत्य कार्यशाला के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह कार्यशाला गोमतीनगर स्थित प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थी।

लोकनृत्य की बारीकियां सिखाई गई

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की युवा नृत्यांगना अंशिका के निर्देशन में 20 मई से शुरू हुई इस कार्यशाला में युवाओं को लोकनृत्य की बारीकियां सिखाई गई थीं।कार्यशाला के लगभग 30 प्रतिभागियों ने बलराज साहनी मंच पर महारास की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और तालबद्ध कदमों ने दर्शकों को वृंदावन की झलक का अनुभव कराया। प्रस्तुति के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

लोकप्रिय भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी

मंच पर “कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे…”, “राधा गोरी गोरी…”, “मेरे घर राम आए हैं…” और “जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया…” जैसे लोकप्रिय भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय और नृत्य के माध्यम से इन गीतों के अर्थ को जीवंत कर दिया। वैष्णवी मिश्रा, रिद्धिमा यादव, अंजलि पाल, रिचा मिश्रा, रंगोली, शिवानी निर्मल, प्रिया मिश्रा, सृष्टि, रोशनी, तूलिका, तनिष्का, गौरी, साक्षी, अर्पिता, आयुषी, दिव्यांशी, प्रीतिका, प्रीति रावत, शिवानी सिंह, खुशबू और सलोनी सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

.

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan | Real Monster सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे,…

    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    Hindi News Local Chandigarh Parmish Verma & Harman Brar Rishikesh Concert | Viral Video Update परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट;…

    You Missed

    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    Three Nuggets Players With Something to Prove in Clippers Game

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    Three Nuggets Players With Something to Prove in Clippers Game

    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    Powerade takes nasty shot at Sydney Sweeney’s nude gambling ad, MLB fans fume & have commercials gone too far?

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Powerade takes nasty shot at Sydney Sweeney’s nude gambling ad, MLB fans fume & have commercials gone too far?

    मेटा के अलर्ट पर बची दो युवकों की जान:शामली में सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट के बाद 10 मिनट में पहुंची पुलिस

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    मेटा के अलर्ट पर बची दो युवकों की जान:शामली में सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट के बाद 10 मिनट में पहुंची पुलिस