एक्ट्रेस के थलापति विजय पर संगीन आरोप:प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मेरे मिसकैरेज के जिम्मेदार विजय, पार्टी के खिलाफ बोलने पर किडनी घोटाले से नाम जोड़ा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vijay Vs Julie; Bigg Boss Tamil Actress Miscarriage | TVK Trolling

एक्ट्रेस के थलापति विजय पर संगीन आरोप:प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मेरे मिसकैरेज के जिम्मेदार विजय, पार्टी के खिलाफ बोलने पर किडनी घोटाले से नाम जोड़ा

11 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

साउथ एक्ट्रेस और बिग बॉस साउथ में नजर आ चुकीं जूली ने एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने मिसकैरेज के लिए विजय और उनकी पार्टी टीएमके को जिम्मेदार ठहराया है।

जूली ने रविवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख थलापति विजय पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। जूली के अनुसार, बीते कुछ महीनों से उन्हें और उनके पति को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मार्च में एक्ट्रेस ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब तमिलनाडू में डीएमके की पार्टी सत्ता में थी। हालांकि विजय की सरकार बनने के बाद एक दिन अचानक उन्हें नोटिस आया कि उनकी शिकायत क्रिमिनल केस की नहीं बल्कि मानहानि की है।

एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उनके केस को सिर्फ इसलिए क्रिमिनल केस नहीं माना गया, क्योंकि उन्होंने जिन 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, वो थलापति विजय की पार्टी टीवीके के सपोर्टर्स हैं। इसके बाद उनकी ट्रोलिंग और बढ़ गई और बाद में उनका नाम 15 लाख रुपए के किडनी घोटाले से जोड़ा जाने लगा।

जूली ने जनवरी 2026 में मोहम्मद इकरीम से शादी की है।
जूली ने जनवरी 2026 में मोहम्मद इकरीम से शादी की है।

मिसकैरेकज के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार- जूली

जूली ने दावा किया है कि उन्होंने हाल ही में शादी की है, वो कुछ महीनों की प्रेग्नेंट थीं, लेकिन लगाता हो रही मानसिक प्रताड़ना के चलते उनका मिसकैरेज हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूली ने थलापति विजय पर निशाना साधते हुए कहा, मेरे और मेरे पति के बारे में अपमानजनक और झूठी बातें फैलाई गईं। इस भयानक मानसिक प्रताड़ना से मेरा मिसकैरेज हुआ। इसके लिए विजय अन्ना जिम्मेदार हैं। उन्होंने सीधे तौर पर ऐसा नहीं किया, लेकिन अगर वह सिर्फ एक बार अपने सपोर्टर्स से कह देते कि ट्रोलिंग बंद करें, तो मेरा बच्चा जिंदा होता।

जूली का दावा है कि विजय और उनकी पार्टी के बारे में बोलने के बाद ही उनके सपोर्टर्स ने ट्रोलिंग शुरू की है।

जूली की शादी मुस्लिम और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी।
जूली की शादी मुस्लिम और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी।

कौन हैं एक्ट्रेस जूली?

जूली का पूरा नाम मारिया जूलियाना है। वो सालों पहले नर्स हुआ करती थीं, हालांकि 2017 के बाद तमिलनाडु में जल्लीकट्टू आंदोलन के दौरान वह चर्चा में आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में हिस्सा लिया। शो से उन्हें साउथ इंडस्ट्री में काफी पहचान मिली, जिसके बाद वो कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

सीएम कैसे बने विजय?

विजय की राजनीति में एंट्री के बाद TVK ने तेजी से अपना जनाधार बढ़ाया। युवाओं, फर्स्ट टाइम वोटर्स और उनके मजबूत फैन नेटवर्क ने पार्टी को जमीनी स्तर पर फायदा पहुंचाया। चुनाव प्रचार के दौरान विजय ने भ्रष्टाचार, शिक्षा, बेरोजगारी और क्लीन पॉलिटिक्स को मुख्य मुद्दा बनाया।

चुनाव में TVK को बड़ी सफलता मिली और पार्टी तमिलनाडु की सत्ता तक पहुंच गई। इसके बाद TVK विधायक दल की बैठक में विजय को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। फिर उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने कहा कि उनकी राजनीति का मकसद जनता के लिए काम करना है और वह युवाओं व आम लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

तमिलनाडु की राजनीति में फिल्म स्टार्स का लंबा इतिहास रहा है। एम. जी. रामचंद्रन, जे. जयललिता और एन. टी. रामा राव जैसे सितारे सत्ता तक पहुंच चुके हैं।

थलापति विजय के बारे में-

.

    Source link

    dp

    Related Posts

    अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Ateeq Ahmed Family Viral Video Controversy | Statement & Social Media अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी…

    उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Crime News | Man Attacked With Spade And Axe In Gangaghat उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने…

    You Missed

    Gigi Hadid Shares the Pasta Recipe She ‘Definitely’ Makes for Her ‘Man’ Bradley Cooper: ‘He Loves This’

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 0 views
    Gigi Hadid Shares the Pasta Recipe She ‘Definitely’ Makes for Her ‘Man’ Bradley Cooper: ‘He Loves This’

    अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 0 views
    अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल

    La posible alineación titular de Monterrey vs San Luis

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 3 views
    La posible alineación titular de Monterrey vs San Luis

    उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 4 views
    उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

    Is Starbucks’ Pumpkin Spice Latte ‘basic’? Martha Stewart answers in new ads

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 5 views
    Is Starbucks’ Pumpkin Spice Latte ‘basic’? Martha Stewart answers in new ads

    ‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी, तीसरी बार में कपड़े से शिनाख्त की, झांसी में डबल मर्डर

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 6 views
    ‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी, तीसरी बार में कपड़े से शिनाख्त की, झांसी में डबल मर्डर